Updated: Sun, 25 Feb 2024 07:54 AM (IST)
Jharkhand Weather News Hindi झारखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने के कारण कंपकंपी बढ़ने ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 24 फरवरी को भी राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और पूर्वी दिशा से बह रही ठंडी हवा ने न्यूनतम तापमान को 3 डिग्री गिरा दिया है।
इन जिलों में बारिश के आसार
रात में कनकनी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मध्य व निकटवर्ती हिस्से यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
26 और 27 फरवरी को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
Jharkhand News: 26 और 27 फरवरी को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा के चलने और कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सबसे कम गढ़वा का तापमान : पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।
अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री जमशेदपुर का रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री तापमान गढ़वा का रहा। रांची की बात करें तो अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।