Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर नया अपडेट; सावधान रहने की अपील

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 07:57 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला। आने वाले 2 से 3 दिनों में कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं कुछ जगहों ...और पढ़ें

    झारखंड में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किलें (जागरण)
    झारखंड में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किलें (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है
    2. बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News Hindi: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र में हुई हल्की वर्षा का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है।

    27 दिसंबर को रांची में भी सुबह में हल्के दर्जे का धुंध और कोहरा छाया रहेगा तो दिनभर मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम बदलने से बच्चों व बुजुर्गों को सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। 

    मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को ले बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है। राज्य में आने वाले दिनों मौसम बदलने वाला है। कुछ जगहों पर हल्के दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया है और अगले दो दिनों तक राज्य में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

    हालांकि, वर्षा का दायरा बढ़ भी सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बताया गया कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

    इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया 28 और 29 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा और निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी में वर्षा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    वहीं कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को दृश्यता की समस्या से जूझना पड़ सकता है। कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है।

    शुक्रवार को कैसा रहेगा रांची का मौसम

    • शुक्रवार को रांची में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और 25.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में आसमान साफ रहेगा। रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
    • आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी, वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
    • रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
    • इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।
    • वहीं अगले तीन दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं लेकिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

    पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा हुई जबकि कहीं कहीं हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक वर्षा 0.2 मिमी जमशेदपुर में रिकार्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया।

    Bihar Weather Today: बिहार में इस दिन बारिश-वज्रपात की संभावना, IMD का अलर्ट जारी; पड़ेगी कंपकंपी वाली ठंड

    Uttar Pradesh Weather Forecast: नए साल पर बदलेगा यूपी का मौसम, कुछ भी प्लान करने से पहले पढ़ें ये खबर; अलर्ट जारी