Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले 24 घंटे रहें सावधान, मूसलाधार बारिश और आंधी का होगा तेज प्रहार

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 07:38 AM (IST)

    झारखंड में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। गुरुवार शाम की बारिश के बाद आज शुक्रवार को फिर से तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञानी अभिष ...और पढ़ें

    झारखंड में अगले 24 घंटे में तेज बारिश (जागरण)
    झारखंड में अगले 24 घंटे में तेज बारिश (जागरण)

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आ रहा बदलाव
    2. गरज के साथ वर्षा होने की संभावना

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: राजधानी रांची में गुरुवार को दिनभर सूर्य की तेज किरणें गर्मी का अहसास कराती रही, लेकिन अपराह्न बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छा गए और तेज हवा चलने के बाद मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम परिवर्तित हो रहा है।

    कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी मध्यम प्रदेश तक टर्फलाइन बना हुआ है, जबकि मराठवाड़ा के ऊपर समुद्रतल से ऊपर 0.9 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

    शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना

    मौसम पूर्वानुमान के तहत रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। पांच से सात अप्रैल तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। आठ व नौ अप्रैल को आंशिक रू प से बादल छाए रहेंगे, जबकि मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोड्डा में 38.7 व सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    इन 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी व पूर्वी मध्य भाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि व गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी. प्रतिघंटा) चलने की संभावना है। इनमें रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पलामू और खूंटी के साथ-साथ जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद शामिल हैं।

    मध्यवर्ती व उत्तरी मध्य भाग में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी. प्रतिघंटा) चलने की संभावना है। पांच व छह अप्रैल को आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। सात अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी व उसके निकटवर्ती इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    आठ अप्रैल को आंशिक रू प से बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। नौ अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, गोपालगंज सहित 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

    Bihar Weather: बिहार में अगले 3 महीने 'लू' चलेगी, बारिश को लेकर IMD का अनुमान बढ़ा रहा टेंशन