Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: सर्दी का सितम, उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई कनकनी; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 08:59 AM (IST)

    झारखंड में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से कनकनी बढ़ गई है। कांके का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही राज्य के उत्तरी और दक्षिण- ...और पढ़ें

    झारखंड में कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित
    झारखंड में कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित

    HighLights

    1. उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में दिखेगा घने कोहरे का असर
    2. दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरेगा तापमान और बढ़ेगी ठंड

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सर्दी का सितम जारी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद व साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिण पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना

    शाम ढलते ही उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा कनकनी बढ़ा रही हैं। राजधानी रांची से कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार छह जनवरी को राजधानी व इसके निकटवर्ती जिलों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा एवं बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

    • अगले दो दिनों यानी छह और सात जनवरी को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
    • इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।

    कांके रहा सबसे ठंडा

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकॉर्ड किया गया।

    वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 24.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    इन दिनों चल रही शीतलहर व कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। ठंड इतना अधिक बढ़ गया है कि सुबह से 10 बजे तक लोग घरों से नहीं निकलना चाह रहे हैं।

    खबरें और भी

    वहीं हर दिन शाम होते ही कपकंपाती ठंड से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों को हो रही है, वो ठंड के कारण काम में नहीं जा रहें हैं।

    इसके अलावा बड़े-बुजुर्गों को ठंड से दिक्कत हो रही है। सुबह से रात तक गर्म कपड़े पहनकर रखने के बाद भी ठंड का असर देखने को मिलता है। ठंडी हवाओं की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 

    ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग

    बच्चों और बुजुर्गों को ठंड के मौसम में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। घर सुबह के समय घर से बाहर निकलने से बचें। 

    ये भी पढ़ें

    School Closed: झारखंड में ठंड का कहर, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर जारी हुआ आदेश; इस तारीख तक बंद रहेंगे विद्यालय

    Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों में IMD ने जारी किया कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट, 8वीं तक के स्कूल भी हुए बंद