Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम हुआ सुहावना

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 09:51 AM (IST)

    Jharkhand Weather Today हाल के दिनों में बारिश के कारण झारखंड के अधिकांश जिलों का मौसम सुहावना बना है। मंगलवार को मानसूनी बारिश की रिमझिम बौछारों के क ...और पढ़ें

    झारखंड के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश के आसार।
    झारखंड के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश के आसार।

    HighLights

    1. बारिश की रिमझिम फुहारों से सुहाना हुआ मौसम
    2. आज भी रांची सहित निकटवर्ती मध्य भाग में अच्छी बारिश के आसार
    3. देवघर सहित उत्तर पूर्वी हिस्से में भी भारी बारिश के हैं पूर्वानुमान।

    जागरण संवाददाता, रांची। Havey rain in Jharkhand : झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय होने का असर दिखने लगा है। मंगलवार को दिनभर रिमझिम फुहारों ने जहां रांची का तापमान गिरा दिया वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले हुई वर्षा से लोगों को मामूली राहत मिली थी।

    इस वर्षा से इस वर्षा के बाद राजधानी में 10 डिग्री तक तापमान गिर गया है। मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस पूरे सीजन का सबसे कम तापमान रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच बहुत कम अंतर है।

    रांची सहित पूरे राज्य में बारिश का पूर्वानुमान 

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 3, 4 और 5 जुलाई को राजधानी समेत पूरे राज्य में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

    इन जिलों में भारी बारिश के आसार

    खासकर निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा, उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में 3 और 4 जुलाई को भारी वर्षा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    सामान्य से काफी कम हुई बारिश

    जारी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अब तक पूरे राज्य में 206.5 मिमी वर्षा होनी चाहिए, जिसके सापेक्ष में 93.8 मिमी वर्षा हुई है।

    वहीं, राजधानी में भी कमोबेश यही स्थिति है, यहां 1 जून से 2 जुलाई तक 213.8 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 94.8 मिमी वर्षा हुई है। कम वर्षा से किसानी के भी प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: लोगों को मिलेगा 15 लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ, इस योजना को CM चंपई सोरेन की कैबिनेट ने दी स्वीकृति

    Dhanbad News: टीबी के मरीजों को इलाज के साथ मिलेंगे 1500 रुपए, NTEP ने जारी की नई गाइडलाइन