Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather : इन 15 जिलों में आज चलेंगी गर्म हवाएं, हीटवेव को लेकर जारी हुआ अलर्ट; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 08:16 AM (IST)

    झारखंड के 15 जिलों में आज लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हीटवेव को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि रांची में 6 जून को तेज ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. राजधानी में अगले छह दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी
    2. रांची में आज तेज धूप का असर रहेगा

    जागरण संवाददाता, रांची। एक ओर जहां पूरे राज्य में तपती गर्मी का प्रकोप घटने का नाम नहीं ले रहा है वहीं राजधानी व आसपास के जिलों में छाए आंशिक बादल ने थोड़ी राहत जरूर दी है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से रांची का तापमान 40 के पार था वह 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक घट गया है।

    वहीं, राज्य के 15 जिलों में एक बार फिर हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार रांची में 6 जून को तेज धूप का असर रहेगा जबकि 7 और 8 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    इन इलाकों में चलेंगी गर्म हवाएं

    इसके बाद 9 और 10 जून को आसमान साफ रहेगा जबकि 11 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। बताया गया कि राजधानी में अगले छह दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 6 जून को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं बहेंगी।

    इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 7, 8 और 9 जून को इन जिलों के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में तपती गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

    ये रहा जिलों का तापमान

    पलामू - अधिकतम 44.2 डिग्री सेल्सियस

    डाल्टेनगंज - 43.6 डिग्री सेल्सियस

    जमशेदपुर - 40.4 डिग्री सेल्सियस

    गिरिडीह - 37.5 डिग्री सेल्सियस

    सरायकेला खरसावां - 43.2 डिग्री सेल्सियस

    चतरा - 41.1 डिग्री सेल्सियस

    रामगढ़ - 41.6 डिग्री सेल्सियस

    बोकारो - 41.4 डिग्री सेल्सियस

    पश्चिमी सिंहभूम - 40.8 डिग्री सेल्सियस

    गढ़वा - 43.9 डिग्री सेल्सियस

    गुमला - 41 डिग्री सेल्सियस

    लातेहार - 40.2 डिग्री सेल्सियस

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 35.2 मिमी गिरिडीह में रिकार्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पलामू का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े-

    साली को घरवाली बनाना चाहता था जीजा, इनकार करने पर कर दिया वो हाल; पुलिस तक पहुंची बात

    Bihar Weather Today : बिहार के इन छह जिलों में चलेगी भयंकर 'लू', जारी हुआ अलर्ट; बारिश को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट