Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! रांची समेत 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 07:35 AM (IST)

    रांची समेत झारखंड के 17 जिलों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 27 अप्रैल को मेघगर्जन और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ ...और पढ़ें

    झारखंड के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत। (जागरण)
    झारखंड के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत। (जागरण)

    HighLights

    1. शनिवार को राजधानी रांची में अब तक का सर्वाधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया
    2. राज्य में सर्वाधिक तापमान डॉल्टेनगंज का 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इन दिनों तेज धूप से आमजन परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।

    शनिवार को राजधानी रांची में अब तक का सर्वाधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पूरे राज्य में सर्वाधिक तापमान डॉल्टेनगंज का 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

    वहीं, दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में राहत के आसार दिख रहे हैं।

    तेज हवा चलने की संभावना

    बताया गया है कि 27 अप्रैल को निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है।

    साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर भी आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 28 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और कहीं-कहीं बिजली गिरने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में 29 अप्रैल को भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 28, 29, 30 अप्रैल और 1 मई को तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

    खबरें और भी

    आज मेघ गर्जन के साथ हो सकती है वर्षा

    उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। बता दें कि राजधानी समेत पूरे राज्य में गर्मी से लोग का हाल बेहाल है और बाहर निकलते ही लोग कह उठते हैं उफ ये गर्मी...।

    हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों तापमान में गिरावट होगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

    झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस डॉल्टेनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Weather: झारखंड में 26 अप्रैल से तेज आंधी और बारिश को होगा अटैक, 7 जिलों के लिए चेतावनी जारी

    Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों के लिए चेतावनी, 60 KM प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी के साथ बारिश की संभावना