यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather: कोहरे से हो रही दिन की शुरुआत, दोहपर में बदल रहा मिजाज, जानिए झारखंड के मौसम का हाल
Jharkhand Weather सूरज निकलने और छिपने के साथ झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह की शुरुआत ही कोहरे से हो रही है। धूंध छटने के बाद ही धूप ...और पढ़ें

संवाद सू्त्र, गढ़वा। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। सुबह की शुरुआत ही कोहरे से हो रही है। धूंध छटने के बाद ही धूप निकल रही है। अमूमन सुबह के नौ बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं, जबकि दोपहर तक मौसम सामान्य हो जाता है।
शाम होते ही हल्के कोहरे की स्थिति बन जा रहा है। जबकि शाम होते ही कनकनी भी लग रही है। जबकि सुबह में कुछ अधिक ही कनकनी महसूस हो रही है। गुरुवार की सुबह में जिला मुख्यालय गढ़वा में कोहरा छाया हुआ था। हालांकि सुबह आठ बजे तक कोहरा पूरी तरह छंट गया और धूप निकला।
देर रात से ही वातावरण में दिखाई दे रहा कोहरा
अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाका पूरी तरह कोहरे के आवरण से ढका रहा, जो कमोवेश 10 बजे तक रहा। बताते चलें कि विगत तीन दिनों से देर रात से ही वातावरण में कोहरा दिखाई दे रहा है। रात ढलने के साथ ही कोहरा बढ़ते जाता है। जबकि सुबह होते-होते चहुंओर कोहरे से ढका रहता है। घना कोहरा के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है। विदित हो कि दो-तीन दिन पहले तक ठंड कम थी, लेकिन कोहरे के कारण ठंड बढ़ी है।
ये भी पढ़ें -