विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार: इस दिन से रांची में शुरू होगा हीट-वेव का कहर, इन जिलों में भी दिखेगा असर

Published: Wed, 03 Apr 2024 09:01 AM (IST)

Jharkhand Weather अप्रैल के दस्‍तक देने के साथ ही राज्‍य में गर्मी सताने लगी है। लोग पहले से ही भीषण ...और पढ़ें

तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा से सिर को ढककर जातीं युवतियां l जागरण
तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा से सिर को ढककर जातीं युवतियां l जागरण

HighLights

  1. हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
  2. बारिश से कुछ दिनों तक राहत मिलने के हैं आसार।

जासं, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी में आगामी चार से लेकर छह अप्रैल तक तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगा।

रांची में अब हीट-वेव का का बरसेगा कहर

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 4, 5 और 6 अप्रैल को हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश से मिल सकती है कुछ राहत

वहीं दूसरी ओर 6, 7 और 8 अप्रैल को मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद तापमान में कमी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

दारोगा मीरा सिंह व ASI सुनील सिंह के खिलाफ क्‍या जांच हुई? NHRC ने SSP से मांगी रिपोर्ट, यह है मामला

आखिर कहां गया तेंदुआ? कदमा-सोनारी में भी नहीं चला पता, हेल्‍पलाइन नंबर पर कॉल कर ये बोल रहे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।