यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather: आज राजधानी में छाए रहेंगे बादल, झारखंड में सबसे अधिक तापमान इस इलाके में किया गया दर्ज
Jharkhand Weather Update आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि बीते दिन जमशेदपुर राज्य का सबसे अधि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम शुष्क होगा।
15 दिसंबर तक आसमान रहेगा साफ
11 से 15 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
जमशेदपुर में सर्वाधिक तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 26.1 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम अर्द्रता 88 प्रतिशत व न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानी डा. अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के तहत रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी प्रकार 11 से 15 दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें -