Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: ठंड में रांची समेत इन इलाकों में होगी बारिश, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा झारखंड का मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 08:08 AM (IST)

    Jharkhand Weather News झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में पानी बरसने की संभावना जताई है। इस दौ ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: ठंड में रांची समेत इन इलाकों में होगी बारिश, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा झारखंड का मौसम
    Jharkhand Weather: ठंड में रांची समेत इन इलाकों में होगी बारिश, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा झारखंड का मौसम

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी तो रात में ठंड का असर देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कुछ इलाकों में पानी बरस सकता है।

    विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा, मध्य हिस्से यानी रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा है। तापमान में बढ़ोतरी संभव है। राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

    इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 28 नवंबर तक ये स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इस कारण राज्‍य में 28 नवंबर तक बादल छा सकते हैं और मौसम शुष्‍क रहेगा।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग ने बताया कि 29 नवंबर और 3 दिसंबर सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्‍क रहेगा।

    सबसे कम गढ़वा का तापमान

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री गढ़वा का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ऐसा रहेगा राज्य का मौसम

    • 28 नवंबर : राज्य के पश्चिमी, मध्य और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना
    • 29 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा
    • 30 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा
    • 01 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

    • 28 नवंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना, अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
    • 29 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
    • 30 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
    • 01 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस।

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Weather: गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, अभी और गिरेगा तापमान; बच्चों व बुजुर्गों के लिए मौसम बेहद खतरनाक