यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather: बदलेगा झारखंड का मौसम, छाएगा कोहरा और धुंध; फिलहाल बारिश की संभावना नहीं
Jharkhand Weather Update आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान के और गिरने की संभावना है। 29 नवंबर तक आंशिक रूप से ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रांची। राज्य में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी तीन दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण 29 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।
इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। 30 नवंबर व एक दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।
चाईबासा का मौसम
चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में सोमवार को सुबह के समय धुंध अथवा कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में अधिकतर समय बादल छाये रह सकते है। सोमवार को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 07 मिनट रहेगा।
पलामू, गढ़वा व लातेहार का मौसम
पलामू, गढ़वा व लातेहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिसे की गिरावट हुई है। इससे लोगों को रात में ठंड का ज्यादा एहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.8. डिसे व न्यूनतम तापमान 11.7 डिसे रहा। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में और बदलाव की संभावना बनी हैं।
कोडरमा का मौसम
सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।