Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: दिवाली पर दिखेगा ठिठुरन का असर, छठ पूजा पर पहनने पड़ेंगे गर्म कपड़े; 17 के बाद गिरेगा तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 11:06 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं ले ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: दिवाली पर दिखेगा ठिठुरन का असर, छठ पूजा पहनने पड़ेंगे गर्म कपड़े; 17 के बाद गिरेगा तापमान
    Jharkhand Weather: दिवाली पर दिखेगा ठिठुरन का असर, छठ पूजा पहनने पड़ेंगे गर्म कपड़े; 17 के बाद गिरेगा तापमान

    HighLights

    1. राजधानी रांची में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
    2. रात में ठिठुरन का असर देखने को मिल रहा

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों ने जहां गर्म कपड़े निकाल लिए हैं, वहीं बाजार में भी गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। अबकी बार झारखंड में दिवाली और छठ पर्व के मौके पर लोगों रात में ठिठुरन का असर देखने को मिल रहा है।

    खासकर छठ पूजा के दिन लोगों को अर्घ्य देने गर्म कपड़े पहनकर ही जाना होगा। पूरे राज्य में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

    मौसम के शुष्क रहने का भी अनुमान

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं। 12 से लेकर 17 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का भी अनुमान है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, रांची और आसपास के क्षेत्रों में 17 नवंबर तक आंशिक रूप से बदल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे जाने के साथ ही ठंड का असर तेज हो गया है।

    खबरें और भी

    सबसे कम रामगढ़ का तापमान

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री और अधिकतम 29.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

    वहीं जमशेदपुर का 17.4, डालटनगंज का 16.2, बोकारो का 16.5, चाईबासा का 16.8, देवघर का 16.9, गिरिडीह का 16.7, गढ़वा का 15.6 और गोड्डा का 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    सज चुका है गर्म कपड़ों का बाजार

    रात को लोग स्वेटर पहन कर घर से बाहर निकल रहे हैं जबकि घरों में लोग अब एसी और पंखों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। में रोड समेत हरमू, कोकर, अपर मार्केट, सैनिक मार्केट व अन्य जगहों पर बाजार में गर्म कपड़ों का बाजार सज चुका है। लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहारी मौसम में स्वेटर, जैकेट और कंबल का बाजार भी गरमाने लगा है।