Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: झारखंड को मिलेंगे 16 नए IAS अधिकारी, 8 ऑफिसर के नाम आए सामने; लंबी बैठक के बाद हुआ फैसला

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 02:41 PM (IST)

    Jharkhand News झारखंड राज्य को जल्द ही 16 नए आइएएस अधिकारी मिलने जा रहा है। इनमें से 9 अधिकारी प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नत होकर आइएस बनेंगे जबकि 7 अधिक ...और पढ़ें

    झारखंड सरकार को मिलेंगे 16 नए आईएएस अधिकारी (जागरण)
    झारखंड सरकार को मिलेंगे 16 नए आईएएस अधिकारी (जागरण)

    HighLights

    1. राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों की प्रोन्नति का रास्ता साफ
    2. गैर प्रशासनिक सेवा से भी सात वरीय अधिकारी बनेंगे आइएएस

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार को 16 आइएएस अधिकारी जल्द मिलेंगे। इनमें से नौ अधिकारी प्रशासनिक सेवा से प्राेन्नत होकर आइएस बनेंगे तो सात अधिकारी गैर प्रशासनिक सेवा से आएंगे। बुधवार को नई दिल्ली में झारखंड के अधिकारियों की यूपीएससी के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय हुआ।

    सभी रिक्तयां 2023 की हैं। झारखंड का प्रतिनिधित्व मुख्य सचिव अलका तिवारी कर रही थीं तो कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो भी उनके साथ मौजूद थे।

    यूपीएससी के निर्देश पर राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत 27 वरीय अधिकारियों का पैनल तैयार कर उनकी अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी।

    राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस में प्रोन्नति के लिए यूपीएससी की शर्त होती है कि एक पद के एवज में तीन नाम की अनुशंसा राज्य सरकार करे। इसी आधार पर 27 नामों की अनुशंसा की गई थी। इनमें से तमाम वरीय अधिकारियों का चयन कर लिया गया है।

    इन अधिकारियों को मिली IAS में प्रोन्नति

    सुधीर बाड़ा, अनिल कुमार तिर्की, शैलप्रभा कुजूर, संदीप कुमार, पशुपति नाथ मिश्र, राजकुमार गुप्ता, नीलम लता और पवन मंडल। इस मामले में कार्मिक विभाग अलग से अधिसूचना जारी करेगी।

    एससीएस कैडर के लिए साक्षात्कार 27 को

    गैर प्रशासनिक सेवा से आइएएस में प्रोन्नति के लिए साक्षात्कार 27 दिसंबर को 10 बजे से यूपीएससी के कार्याल्य में आयोजित किया गया है। इसके लिए 21 लोगों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

    IAS की परीक्षा के लिए योग्यता

    • योग्यता: IAS बनने के लिए, आपको कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो सकती है।
    • आयु सीमा: IAS बनने के लिए, आपकी आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाती है।
    • पात्रता परीक्षा: IAS बनने के लिए, आपको सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) और मुख्य परीक्षा देनी होगी। प्रीलिम्स में दो प्रश्न पत्र होते हैं - सामान्य अध्ययन और सिविल सेवा योग्यता परीक्षण। मुख्य परीक्षा में नौ प्रश्न पत्र होते हैं।
    • साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार में उम्मीदवार की व्यक्तिगतता, संचार कौशल और समस्या-समाधान क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।
    • चयन: साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को IAS के लिए चुना जाता है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भेजा जाता है।
    • प्रशिक्षण: प्रशिक्षण के दौरान, उम्मीदवारों को प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद, उम्मीदवारों को IAS अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है।

    Jharkhand Employee Salary : झारखंड के राज्य कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सैलरी को लेकर आई बहुत बड़ी खुशखबरी

    Jharkhand: झारखंड में शराब की दुकान खोलने को लेकर नया अपडेट, सरकार के कड़े फैसले से कंपनी के फूले हाथ-पांव

    खबरें और भी