Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड को बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग अवॉर्ड, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया जायेगा पुरस्कृत

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:30 PM (IST)

    झारखंड को बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए पहली बार बेस्ट परफॉर्मिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस यानी 25 जनवरी को दिल्ली में राज्य ...और पढ़ें

    उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यों के लिए पहली बार झारखंड को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार। (सांकेतिक फोटो)
    उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यों के लिए पहली बार झारखंड को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. जनरल कैटेगरी में पूर्वी सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल को अवार्ड
    2. 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मिलेगा पुरस्कार

    राज्य ब्यूरो, जागरण, रांची। उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यों के लिए पहली बार झारखंड को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के रूप में तीन राज्यों का चयन किया है, जिनमें झारखंड भी सम्मिलित है।

    झारखंड के अलावा महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर का चयन इस कैटैगरी में किया गया है। झारखंड से यह पुरस्कार राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को मिलेगा।

    जनरल कैटेगरी की श्रेणी में पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। इस श्रेणी में विभिन्न राज्यों के कुल 11 पदाधिकारियों का चयन किया गया है।

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया जाएगा पुरस्कृत

    के. रवि कुमार तथा अनन्य मित्तल को यह पुरस्कार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित मानकेशां सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

    आयोग ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजकर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए इन अधिकारियों के चयन की जानकारी दी। साथ ही पुरस्कार ग्रहण के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।

    चलाया गया था हैशटैग अभियान

    बताते चलें कि पिछले वर्ष हुए लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा कई नवाचार किए गए थे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग अभियान चलाया गया था।

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में भी झारखंड ने बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसके तहत मतदाता सूची में त्रुटियां शून्य स्तर पर लाने का प्रयास किया गया था।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता के कारण लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत खासकर महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई थी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया था। किसी भी मतदान केंद्र पर री-पोल की आवश्यकता नहीं पड़ी थी।

    पीएम अवॉर्ड के लिए चयन किए जाने पर उपायुक्त को दी बधाई

    वहीं दूसरी ओर गुमला में सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से औपचारिक मुलाकात की। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएम अवॉर्ड के लिए चयन किए जाने पर उन्हें बधाई दी।

    खबरें और भी

    तिग्गा ने कहा कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के कार्यकाल में ग्रास रुट लेवल पर काम हुआ है। जो स्पष्ट दिखाई पड़ता है। राज्य के अन्य जिले के उपायुक्त को गुमला में हो रहे कार्यों को देखना और प्रेरणा लेना चाहिए।

    उपायुक्त को बधाई देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अकील रहमान, निगरानी सदस्य अनिरुद्ध चौबे, जय सिंह आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- 

    Dumka Airport Update: दुमका वालों की बल्ले-बल्ले, हवाई अड्डे को लेकर आ गई खुशखबरी; हेमंत सरकार ने ले लिया फैसला

    Ranchi News: नामकुल अंचल के राजस्व कर्मचारी के आवास पर ACB का छापा, इस मामले में हो रही कार्रवाई