Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: झारखंड से खुलेगा केंद्र की जीत का दरवाजा! फरवरी में इन सियासी दिग्गजों का लगने जा रहा जमावड़ा

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 08:25 PM (IST)

    झारखंड में फरवरी का पहला सप्ताह राजनीतिक गतिविधियों से भरा होगा। इस दौरान प्रदेश में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। इसे राज्य में आगामी लोकसभा चु ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: झारखंड से खुलेगा केंद्र की जीत का दरवाजा!
    Lok Sabha Election: झारखंड से खुलेगा केंद्र की जीत का दरवाजा!

    HighLights

    1. दो फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगी
    2. प्रधानमंत्री मोदी चार फरवरी को धनबाद में हर्ल कारखाना का करेंगे शुभारंभ
    3. दो फरवरी को दुमका में JMM के स्थापना दिवस में मौजूद रहेंगे शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में फरवरी का पहला सप्ताह राजनीतिक गतिविधियों से भरा होगा। इस दौरान प्रदेश में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। इसे राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरूआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

    दो फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राज्य में प्रवेश करेंगे। बंगाल में यात्रा समाप्त होने के बाद पाकुड़ के रास्ते उनकी झारखंड में एंट्री होगी। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पाकुड़ में डेरा डाल रखा है। राहुल गांधी राज्य में लगभग 800 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। अभी तक उनका लगातार आठ दिन राज्य में रहने का कार्यक्रम है।

    4 फरवरी को धनबाद में पीएम मोदी की रैली  

    चार फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनबाद से झारखंड में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे। वे वहां सिंदरी में हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के कारखाने का शुभारंभ करेंगे। उनका जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वरीय नेता वहां कैंप कर रहे हैं। मोदी बिहार से होते हुए यहां आएंगे। बिहार में राजनीतिक उलटफेर के बाद राज्य में भाजपा के तेवर अधिक आक्रामक होंगे।

    हेमंत सोरेन भी चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत

    उधर, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस दो फरवरी को दुमका व चार फरवरी को धनबाद में मनाया जाएगा। इस मौके पर हेमंत सोरेन भी चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। दुमका में स्थापना दिवस समारोह में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

    खबरें और भी

    चुनावी साल होने की वजह से झामुमो के लिए स्थापना दिवस समारोह खास है। इन कार्यक्रमों के जरिए निचले स्तर तक संदेश प्रेषित किया जाएगा। मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार ईडी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। दुमका में स्थापना दिवस समारोह की तैयारी स्वयं झारखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक बसंत सोरेन लगे हैं।

    जनजातीय सम्मेलन में आएंगे अमित शाह

    राज्य में कद्दावर नेताओं के आगमन का सिलसिला जोर पकड़ेगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर आएंगे। वे यहां भाजपा के जनजातीय सम्मेलन में भाग लेंगे। भाजपा जनजातीय समाज पर पकड़ बनाने की भरसक कोशिश कर रही है।

    उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके जन्मस्थान खूंटी स्थित उलिहातू गए थे। उन्होंने खूंटी से कमजोर जनजातीय समुदाय के लिए 24 हजार करोड़ की योजना का शुभारंभ किया था।