Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मर्यादा नहीं लांघे...'; शिबू सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर BJP पर भड़का JMM, दे डाली सख्त चेतावनी

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 01:56 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में सीआरपीएफ के अफसरों पर केस दर्ज करने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसे लेकर भाजपा नेता ने हेमंत सरकार को घेरना शुरू कर दिय ...और पढ़ें

    BJP नेता की सोरेन परिवार पर प्रतिक्रिया के बाद JMM ने दी सख्त चेतावनी (फाइल फोटो)
    BJP नेता की सोरेन परिवार पर प्रतिक्रिया के बाद JMM ने दी सख्त चेतावनी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धारा 144 तोड़ने में सीएम के खिलाफ मुकदमा होना चाहिए- बाबूलाल
    2. राजनीतिक मर्यादा नहीं लांघे बाबूलाल- विनोद पांडेय

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी और भाड़े के लोग राज्य के माहौल को अशांत करना चाहते हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे का विरोध करते हुए उन्होने कहा है कि धारा 144 तोड़ने में सीएम के खिलाफ मुकदमा होना चाहिए। सीआरपीएफ के अधिकारी ड्यूटी कर रहे थे।

    उन्होंने लोकपाल द्वारा शिबू सोरेन परिवार की चल-अचल संपत्ति की जांच के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकपाल का गठन भ्रष्टाचार, लूट को जड़ से समाप्त करने के लिए हुआ है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए खतरा है। 2020 में सांसद निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन द्वारा सत्ता और पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध चल-अचल संपत्ति अर्जित करने की जांच करने के लिए लोकपाल में आवेदन दिया था।

    कांग्रेस, झामुमो और राजद का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। ये भ्रष्टाचार भी करते हैं और इसकी सजा से बचने के लिए तरह-तरह की तिकड़म भी करते हैं। ये बीजेपी पर आरोप लगाते हैं लेकिन जांच से भागते हैं। सोरेन परिवार बोलता है कि लोकपाल का मामला पुराना है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कोई चोर पांच-दस साल बाद पकड़ा जाएगा तो उसपर मुकदमा दर्ज नहीं होगा? हेमंत सोरेन लाख हथकंडा अपना लें, बच नहीं सकते।

    राजनीतिक मर्यादा नहीं लांघे बाबूलाल- विनोद पांडेय

    सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि बाबूलाल राजनीतिक मर्यादा नहीं लांघे। झामुमो के कार्यकर्ता मर्यादा में रहते हैं। इन्हें मर्यादा लांघने के लिए मजबूर नहीं करें। बाबूलाल मरांडी को झामुमो के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए अभद्र टिप्पणी नहीं करना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह जगजाहिर है कि जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा क्या-क्या करती है। बाबूलाल मरांडी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए भी गलत और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। उनकी बातों से स्पष्ट हो गया है कि वे राजनीतिक शिष्टाचार भूल गए हैं। यही कारण है कि बाबूलाल मरांडी की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता।

    सत्ता हासिल करने की बहुत जल्दी- विनोद पांडेय

    विनोद पांडेय ने आगे यह भी कहा कि विचाराधीन मामलों पर न्यायालय से पहले बाबूलाल मरांडी ही फैसला कर रहे हैं। आरोपों के आधार पर दोषी साबित करने का ठेका बाबूलाल लेने लगे हैं। दरअसल, उन्हें सत्ता हासिल करने की बहुत जल्दी है। वे हेमंत सरकार को अपदस्थ करने के लिए षड्यंत्र में जुटे रहते हैं। मरांडी का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। हेमंत सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

    हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा भयभीत हो गई है। तथ्यहीन आरोप लगाकर ये मुख्यमंत्री हेमंत की छवि को खराब करने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। बाबूलाल को भाजपा इस्तेमाल कर रही है। जल्द ही उन्हें यह समझ में आ जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी से डरने वाले नहीं हैं। सोरेन परिवार का योगदान इस राज्य के निर्माण में है।

    ये भी पढ़ें: Ranchi Land Scam: 'मैं पहले ही बता चुका हूं...', ED से पूछताछ में CM सोरेन ने कही थी ये बात; फिर भी भेज दिया समन

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: धनबाद सीट से मासस के ये प्रत्याशी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पुराने चेहरे आउट