यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Floor Test: कल चंपई सोरेन की अग्निपरीक्षा, हैदराबाद से रांची के लिए रवाना हुए विधायक, JMM-Congress ने दिया ये नया निर्देश
Jharkhand Floor Test झामुमो और कांग्रेस के विधायक हैदराबाद से रांची क लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच झामुमो ने फ्लोर टेस्ट को लेकर नया निर्देश जारी कर दि ...और पढ़ें

HighLights
- पार्टी विधायकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई कर सकती है
- मतदान के दौरान सारे विधायकों को पक्ष में वोटिंग करने का निर्देश
राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा में सोमवार को चंपई सरकार विश्वास मत प्रस्ताव का सामना करेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों ने इस संबंध में अलग-अलग व्हिप जारी किया है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन ने पार्टी की ओर से विधायकों को व्हिप जारी करते हुए विधानसभा में उपस्थित होने को कहा है।
विश्वास मत प्रस्ताव पर सारे विधायक पक्ष में मतदान करेंगे। उधर, कांग्रेस की ओर से भी पार्टी विधायकों को व्हिप जारी किया गया है। मतदान के दौरान सारे विधायकों को पक्ष में वोटिंग करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि व्हिप का उल्लंघन करने पर पार्टी विधायकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई कर सकती है।
विधानसभा में दलीय स्थिति
झामुमो - 29
भाजपा -26 (बाबूलाल मरांडी को मिलाकर)
कांग्रेस - 17 (प्रदीप यादव को मिलाकर)
आजसू पार्टी - 03
सीपीआइ माले - 01
राष्ट्रवादी कांग्रेस - 01
राजद - 01
अन्य - 02
मनोनीत - 01
रिक्त - 01
यह भी पढ़ें-
फ्लोर टेस्ट से पहले चंपई सोरेन को लगा बड़ा झटका, एक विधायक ने सरकार को समर्थन देने से किया इनकार