Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Elections 2024: 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी JMM-कांग्रेस, राजद-वाम दलों को मिलीं सिर्फ इतनी सीटें; तेजस्वी नाराज

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 04:11 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन सियासी गुणा-गणित फाइनल करने में ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपने आवास पर सीटों की घोषणा करते। (जागरण फोटो)
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपने आवास पर सीटों की घोषणा करते। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस
    2. 11 सीटों पर राजद और भाकपा माले लड़ेंगे चुनाव

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की अंदरूनी खींचतान शनिवार को उस वक्त सामने आई, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने एकतरफा सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया। लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इसपर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

    इससे सीट बंटवारे का पेंच फंस सकता है। हालांकि कांग्रेस के साथ बैठक के पूर्व राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी के राज्यसभा सदस्य मनोज झा के साथ हेमंत सोरेन से मिले थे। दोपहर में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। एक बजकर तीस मिनट पर झामुमो नेताओं ने सूचित किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो बजे अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता करेंगे।

    झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

    आननफानन में हुई प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री डा. रामेश्वर उरांव और झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय मौजूद थे।

    हेमंत सोरेन ने बताया कि झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी बची 11 सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण में ये बातें तय की गई है।

    झामुमो के 43 से 45 सीटों पर लड़ने का अनुमान

    जानकारी के मुताबिक, झामुमो में खाते में 43 से 45 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 28 से 30 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। बाकी बची सीटें राजद और भाकपा माले के बीच वितरित होंगी।

    सीटों की घोषणा के बाद सारे नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। उधर राजद ने एकतरफा सीट बंटवारे पर गंभीर आपत्ति प्रकट की।

    राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने स्पष्ट कहा कि वे इससे असंतुष्ट हैं। राजद की अधिकाधिक सीटों पर दावेदारी होगी। पिछले चुनाव में राजद पांच सीटें काफी कम अंतर से हारी थी।

    कांग्रेस ने कहा, जल्द उम्मीदवारों का नाम कर लेंगे फाइनल

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इस मौके पर कहा कि सीट शेयरिंग फाइनल स्टेज में है। पार्टी उम्मीदवारों का नाम भी जल्द तय कर लेगी। इसका तुरंत एलान भी कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    पिछले चुनाव में झामुमो 43 सीटों पर लड़ा था चुनाव

    वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस को 31 सीटें दी गई थी। राजद ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था।

    झामुमो ने 30 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस की झोली मेंं 16 सीटें आई थी। राजद को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।

    (झारखंड के पार्टी नेताओं से मिलते तेजस्वी यादव)

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड में चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने आजसू से दिया इस्तीफा

    Hemant Soren Nomination: सीएम हेमंत सोरेन कब करेंगे नामांकन? फाइनल तारीख आई सामने; पढ़िए उनका पूरा कार्यक्रम