Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JMM ने शुरू की चुनावी तैयारी, CM हेमंत व कल्पना सोरेन ने संभाली कमान; पार्टी मजबूत करने का किया आह्वान

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 12:13 AM (IST)

    इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते पार्टी ने मंगलवार को कोल्ह ...और पढ़ें

    कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
    कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

    HighLights

    1. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा
    2. बूथ स्तर तक शुरू होंगे कार्यक्रम, कोल्हान प्रमंडल से की गई शुरूआत

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 विधानसभा चुनाव के निमित्त सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है। मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हरमू स्थित सोहराई भवन के सभागार में संपन्न हुई।

    गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

    वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुई बैठक

    बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह तथा ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि सभी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। राज्य सरकार की योजनाओं का निचले स्तर तक प्रचार-प्रसार करना है।

    विधायक कल्पना सोरेन ने बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना है।

    खबरें और भी

    इसके लिए पंचायत स्तर तक कार्यक्रम होंगे। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर व महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल हुए।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand: 68 वर्षीय BJP नेता ने कराई नसबंदी, कहा- जनसंख्या नियंत्रण जरूरी; केंद्र सरकार की पहल का किया स्वागत

    Hemant Soren को अचानक क्या हुआ? PM Modi से मुलाकात के बाद बदल गए हाव-भाव; भरी सभा में कह दी 'मन की बात'