यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: कैबिनेट विस्तार से पहले JMM को लगा झटका, इस नेता ने थाम लिया BJP का दामन
झारखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले झामुमो को बड़ा झटका लगा है। आज भाजपा रांची कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पाकुड़ के झामुमो नेता देविधन टुडू ने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बुधवार को पाकुड़ के झामुमो नेता देविधन टुडू ने घर वापसी कर ली, वो भाजपा में शामिल हो गए। देवीधन टुडू पूर्व में दो बार महेशपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। भाजपा पाकुड़ जिला के जिला अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है।
16 फरवरी को चंपई सरकार का होगा कैबिनेट विस्तार
दरअसल, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी उठापटक के बीच चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने दो फरवरी को शपथ लिया। इसके बाद पांच फरवरी को सदन में विश्वास मत पेश किया।
अब 16 फरवरी को चंपई सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर कार्यक्रम निर्धारित है। उससे पहले झामुमो के नेता ने पार्टी का दामन छोड़ दिया और भाजपा का दामन थाम लिया।
ये भी पढ़ें: झारखंड में कैबिनट विस्तार से पहले बढ़ी हचलच, कांग्रेस प्रभारी दिल्ली रवाना; इन चेहरों को आउट करने की तैयारी
ये भी पढ़ें: Hemant Soren: 'हेमंत ने सबूत मिटाने की कोशिश की...', रिमांड अर्जी में ED ने कोर्ट को क्या-क्या बताया?