यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: झामुमो इन 4 उम्मीदवारों पर लगा सकती है दांव, लोकसभा चुनाव में कल्पना सोरेन की होगी एंट्री!
Lok Sabha Election 2024 झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची झामुमो जल्द जारी करेगी। झामुमो में प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श अ ...और पढ़ें

HighLights
- गिरिडीह से मथुरा महतो व योगेंद्र महतो टिकट के प्रबल दावेदार।
- जमशेदपुर से विधायक संजीव सरदार को उतारे जाने की चर्चा।
राज्य ब्यूरो, रांची। सोमवार को प्रत्याशियों के नाम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन किया। दुमका से पार्टी जहां कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ाना चाह रही है, वहीं राजमहल सीट से पार्टी के वर्तमान सांसद विजय हांसदा का नाम तय है। गठबंधन के तहत चाईबासा सीट झामुमो कोटे में आने की संभावना है। इस सीट पर दीपक बिरुवा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। बिरुवा फिलहाल चंपई सोरेन सरकार में मंत्री हैं।
झामुमो जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा
जमशेदपुर से पोटका के विधायक संजीव सरदार को उतारे जाने की चर्चा है। गिरिडीह से टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो टिकट के प्रबल दावेदार हैं। झामुमो जल्द ही उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी करेगा।
गांडेय से सरफराज अहमद बन सकते हैं प्रत्याशी
दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों पर मंथन