Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhiraj Sahu की राज्यसभा सीट झटक ले जाएगी JMM! दावेदारी पर भड़का कांग्रेस का यह दिग्गज नेता

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 05:35 PM (IST)

    राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की अग्निपरीक्षा होगी। इसकी वजह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की परस्पर दावेदारी है। कांग्रेस के राज्यस ...और पढ़ें

    Dhiraj Sahu की राज्यसभा सीट झटक ले जाएगी JMM! दावेदारी पर भड़का कांग्रेस का यह दिग्गज नेता
    Dhiraj Sahu की राज्यसभा सीट झटक ले जाएगी JMM! दावेदारी पर भड़का कांग्रेस का यह दिग्गज नेता

    HighLights

    1. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू का कार्यकाल हो रहा खत्म
    2. सीट पर झामुमो की भी दावेदारी, हो सकती है दोनों दलों के बीच रस्साकशी

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की अग्निपरीक्षा होगी। इसकी वजह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की परस्पर दावेदारी है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

    ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस की स्वाभाविक दावेदारी बनती है, लेकिन झामुमो की भी नजर इस सीट पर है। झामुमो ने तो इसके लिए दावेदारी भी ठोक दी है।

    कहा जा रहा है कि गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा देने वाले झामुमो के विधायक सरफराज अहमद को मौका मिलेगा। पार्टी उनके त्याग की कीमत अदा करेगी। उल्लेखनीय है कि सरफराज अहमद ने अपनी सीट विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों से निपटने के लिए खाली कर दी थी।

    कयास लगाया जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को यहां से चुनाव लड़ाया जाएगा। हालांकि, अब इस बात की कम संभावना है कि गांडेय में उपचुनाव हो। झामुमो की तेजी को देखते हुए कांग्रेस की सतर्कता बढ़ गई है।

    कांग्रेस के एक विधायक ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यहां तक कहा कि सरफराज अहमद को राज्यसभा भेजने का कोई तुक नहीं बनता। वे फिर से विधानसभा चुनाव लड़ लें। सीट कांग्रेस के खाते से खाली हो रही है। इस पर कांग्रेस का हक बनता है।

    विवादों में उछला धीरज प्रसाद साहू का नाम

    धीरज प्रसाद साहू हाल ही में काफी विवादों में रहे हैं। आयकर की छापेमारी में उनके यहां से 350 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हुई। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने एक्स पर पोस्ट किया। भाजपा ने उन्हें निशाने पर लेते हुए कांग्रेस की घेराबंदी की। हालांकि, साहू ने स्पष्टीकरण दिया कि बरामद पैसे से कांग्रेस का कोई नाता नहीं है। हाल ही में उनसे ईडी ने पूछताछ भी की है।

    खबरें और भी

    ऐसे में कांग्रेस उनपर फिर से दांव लगाने में परहेज करेगी। ऐसे में नए नाम सामने आ सकते हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का नाम इस सिलसिले में लिया जा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू का नाम भी उछाला जा रहा है।

    राज्यसभा चुनाव पर भी विवादों की छाया

    झारखंड में राज्यसभा चुनावों पर भी विवादों की छाया रही है। एक बार एक निर्दलीय प्रत्याशी भारी नकदी के साथ पकड़े गए थे। तब चुनाव रद्द कर दिया गया था। कई विधायकों पर भी नोट फॉर वोट का मामला चल रहा है। ऐसे में इस बार का चुनाव भी रोचक हो सकता है।

    राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे तक परिणाम की घोषणा होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Budget 2024: बजट से झारखंड के लोगों को खास उम्मीदें, किसी को शिक्षा-स्वास्थ्य तो कोई इन चीजों पर लगाए आस

    ये भी पढ़ें: Champai Soren के 'चौके' पर PM Modi का 'छक्का', झारखंड को देंगे करोड़ों की सौगात; चुनावी साल में जनता की चांदी