विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर उपवास रखेंगे JMM कार्यकर्ता, इस दिन से न्याय यात्रा की होगी शुरुआत

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 13 Feb 2024 09:10 PM (GMT+05:30)

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पक्ष में आंदोलन आरंभ ...और पढ़ें

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर उपवास रखेंगे JMM कार्यकर्ता, इस दिन से न्याय यात्रा की होगी शुरुआत
Hemant Soren: हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर उपवास रखेंगे JMM कार्यकर्ता, इस दिन से न्याय यात्रा की होगी शुरुआत

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पक्ष में आंदोलन आरंभ करने का निर्णय किया है। हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए पार्टी कार्यकर्ता उपवास पर रहेंगे। जनजागरण के लिए झामुमो न्याय यात्रा निकलेगा। राज्य में सभी जिलों में झामुमो की न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

महात्मा गांधी, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू सहित महापुरुषों की प्रतिमा के पास जिलावार उपवास का कार्यक्रम तय किया गया है। राजधानी रांची में न्याय यात्रा 15 फरवरी से शुरू होगी। 20 फरवरी तक सभी जिलों में यह यात्रा आरंभ होगी। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि न्याय यात्रा के दौरान आमलोगों को भाजपा के षड़यंत्र से वाकिफ कराया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई बैठक

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर झामुमो के केंद्रीय कार्यालय से उन्होंने मंगलवार को सिमडेगा, गुमला और कोडरमा जिला समिति की आनलाइन बैठक की। इस बैठक में संबंधित जिलों के केंद्रीय सदस्य, जिला कमेटी के पदाधिकारी, सभी वर्ग संगठनों और प्रखंड के अध्यक्ष और सचिवों की उपस्थिति थी। संगठन के कार्यों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर इस दौरान विस्तार से चर्चा हुई।

आमलोगों तक सरकार की योजनाओं को सुचारू रखने में योगदान देने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। विनोद पांडेय ने बताया कि सभी जिलों से झामुमो की कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय से संपर्क कर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध संघर्ष करने की अनुमति मांग रहे थे। कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए भाजपा की साजिश से पर्दा उठाने का निर्णय किया गया है।

भाजपा के मंसूबों को झामुमो कभी पूरा नहीं होने देगा- विनोद पांडेय

पार्टी की न्याय यात्रा के दौरान पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक लोगों को भाजपा के षड्यंत्र के बारे में अवगत कराया जाएगा। बताया जाएगा कि क्यों और किन परिस्थितियों में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल की यात्रा करनी पड़ी। उनकी गिरफ्तारी के पीछे की गहरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।

बताया जाएगा कि एक लोकप्रिय आदिवासी युवा मुख्यमंत्री को अपदस्थ कर भाजपा अपने किन मंसूबों को पूरा करने का सपना देख रही है। इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी पूरा नहीं होने देगा।

यात्रा के दौरान बताया जाएगा कि कैसे केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा के नेता गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सरकारों को लक्ष्य बना रहे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। यह भी जानकारी दी जाएगी कि इन योजनाओं को शुरू करने के पीछे आदिवासी, मूलवासी, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचित समुदाय को मुख्यधारा में लाने की का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें: झारखंड से दिल्ली-पुरी जाने वाली यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें! इस दिन बदले रूट से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें: Hemant Soren: ...वो 3 नाम, जिनके साथ अब जुड़ा हेमंत सोरेन का कनेक्शन; इन फाइलों से खुलेगा राज!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।