Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गांव की डगर से 400 सीट पार का सफर, इन दिग्गजों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी; झारखंड में BJP का विशेष अभियान शुरू

    By Dileep Kumar Sinha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 10 Feb 2024 03:03 PM (IST)

    प्रधानमंत्री ने संसद में घोषणा की है कि इस बार उनकी सरकार चार सौ से अधिक सांसदों के साथ वापसी करेगी। पीएम की इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए झारखंड ...और पढ़ें

    गांव की डगर से 400 सीट पार का सफर, इन दिग्गजों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी;
    गांव की डगर से 400 सीट पार का सफर, इन दिग्गजों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी;

    HighLights

    1. सांसद पीएन सिंह धनसार, राज सिन्हा गोपीनाथडीह में प्रवास करेंगे
    2. झारखंड के 32 हजार गांवों में 'गांव चलो अभियान' शुरू किया गया

    दिलीप सिन्हा, धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में घोषणा की है कि इस बार उनकी सरकार चार सौ से अधिक सांसदों के साथ वापसी करेगी। मोदी की इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए झारखंड में भाजपा ने कमर कस ली है।

    यही कारण है कि इस बार चार सौ से अधिक सांसदों के साथ नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ भाजपा ने शुक्रवार से गांव चलो अभियान शुरू किया।

    इस अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को एक-एक गांव में 24 घंटे प्रवास करना है। यह अभियान रविवार तक चलेगा। संसद का सत्र चलने के कारण सांसद 12 फरवरी को गांवों में प्रवास करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत झारखंड के सभी दिग्गज भाजपा नेताओं ने गांवों में प्रवास शुरू कर दिया है।

    अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार पहुंचे बाबूलाल

    बाबूलाल मरांडी अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार पहुंच गए हैं। वह शुक्रवार से रविवार तक अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगे। इस अभियान के माध्यम से झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर कब्जा करने का लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है। इस अभियान की पार्टी पूरी गंभीरता से समीक्षा भी करेगी। इस अभियान के साथ ही पार्टी अपनी बूथ कमेटियों का भी सत्यापन कर रही है।

    भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने अंतिम तैयारियों को जांच-परख रही है। संगठन में जो भी कहीं कमी है, उसे अभियान के माध्यम से पार्टी दूर करना चाहती है। पशुपतिनाथ धनसार तो अन्नपूर्णा बगोदर में करेंगी प्रवास : केंद्रीय मंत्री व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी 12 फरवरी को गिरिडीह के बगोदर में प्रवास करेंगी।

    खबरें और भी

    पशुपतिनाथ सिंह 12 फरवरी को धनसार पहुचेंगे

    धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह 12 फरवरी को धनसार के बूथ नंबर 312 पंचायत भवन में प्रवास करेंगे। धनबाद के विधायक राज सिन्हा शनिवार को धनबाद प्रखंड के गोपीनाथडीह में प्रवास करेंगे। बाघमारा के विधायक ढुलू महतो रविवार को बाघमारा के नारायणपुर तिलैया एक नंबर बूथ में प्रवास करेंगे। निरसा की विधायक अपर्णा सेन गुप्ता निरसा के रांगामाटी पंचायत के बरडांग गांव में शनिवार को प्रवास करेंगी।

    प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा टुंडी के भगुडीह गांव में शनिवार को प्रवास करेंगे। इसी तरह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी सिंदरी के छाताटांड़ में प्रवास कर रही हैं। उन्होंने शुक्रवार रात बूथ में प्रवास कर लोगों के साथ बैठक की। वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर सिंदरी के बाघमारा पंचायत में शनिवार को प्रवास करेंगे।

    सिंदरी के बूथ में प्रवास के दौरान महिलाओं से बातचीत करतीं तारा देवी

    प्रवास के दौरान इन कार्यों को करेंगे भाजपाई प्रदेश भाजपा ने प्रवास करनेवाले सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को एक फारमेट दिया है। प्रवास के बाद इस फारमेट को भरकर प्रदेश कार्यालय को सौंपना होगा। प्रवास के दौरान गांव के एक-एक लोगों से संपर्क करना होगा। उन्हें मोदी सरकार की योजनाओं के साथ-साथ झारखंड में अब तक बनी बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा एवं रघुवर दास की सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी देनी होगी।

    पार्टी से अलग-थलग पड़ चुके पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें फिर से सक्रिय करने का आग्रह करेंगे। बूथ कमेटी की क्या स्थिति है, यह जानना होगा। जरूरत के हिसाब से उसमें सुधार करना होगा।

    32 हजार गांवों में गांव चलो अभियान शुरू

    राज्य के 32 हजार गांवों में गांव चलो अभियान शुरू हो चुका है। हमारी कोशिश इसे रविवार तक पूरा करने की है। जरुरत पड़ी तो आगे भी इसे बढ़ाया जा सकता है। एक भी गांव इस अभियान से छूटे नहीं, यह हमारा लक्ष्य है। सभी को फिडबैक फार्म भरकर देना होगा।- मनोज सिंह प्रदेश संयोजक, गांव चलो अभियान

    भाजपा के गांव चले अभियान के तहत शनिवार को भाजपा विधायक राज सिन्हा गोपीनाथडीह पंचायत (मुनीडीह) में रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान वे प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात करते हुए वाल राइटिंग करेंगे।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Police Transfer: झारखंड में फिर चला तबादला एक्सप्रेस, इस जिले से दर्जनों दारोगा किए गए इधर से उधर

    ये भी पढ़ें: Champai Soren की सरकार बनते ही झारखंड पर मेहरबान हुई केंद्र, दे दी इतने करोड़ की सौगात; आखिर क्या है माजरा