विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: आज झारखंड दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग; भरेंगे भाजपाइयों में जोश

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 28 Oct 2023 05:30 AM (IST)

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के विरुद्ध विभिन्न मुद्दों को लेकर संकल्प यात्रा की शुरूआत 17 अगस्त से की थी। ...और पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे

 राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे। हरमू मैदान में इस निमित्त जनसभा का आयोजन किया गया है। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद और विधायकगण शामिल होंगे।

यात्रा शनिवार को होगी समाप्त

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के विरुद्ध विभिन्न मुद्दों को लेकर संकल्प यात्रा की शुरूआत 17 अगस्त से की थी। संकल्प यात्रा नौ चरणों में हुआ, जिसका विधिवत समापन शनिवार को होगा। यह रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें- CRPF ने झारखंड सरकार से मांगा 11348 .58 करोड़ रुपये बकाया, पि‍छले साल ही किया गया था 1700 करोड़ का भुगतान

पुराने भाजपाई के पार्टी में वापसी कर सकते हैं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा के दौरान कुछ पुराने भाजपाइयों के पार्टी में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। अलग-अलग समय में कुछ कारणों से ये पार्टी से बाहर चले गए थे। हालांकि प्रदेश भाजपा ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जिन नेताओं की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय, बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले आदि शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।