विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: अब नई नियमावली से होगी तकनीकी शिक्षा निदेशक की नियुक्ति, जेपीएससी ने रद की प्रक्रिया

Published: Thu, 08 May 2025 02:41 PM (IST)

झारखंड लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया रद कर दी है। अब यह नियुक्ति राज्य सरकार ...और पढ़ें

अब नई नियमावली से होगी तकनीकी शिक्षा निदेशक की नियुक्ति
अब नई नियमावली से होगी तकनीकी शिक्षा निदेशक की नियुक्ति

HighLights

  1. जेपीएससी ने आवेदन मंगाने के दो वर्ष बाद रद की निदेशक पद पर नियुक्ति
  2. एक वर्ष पहले ही गठित हुई थी नई नियमावली, अब नियुक्ति हुई रद

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में निदेशक, तकनीकी शिक्षा के पद पर होनेवाली नियुक्ति प्रक्रिया रद कर दी है। अब यह नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा गठित नई नियमावली के तहत की जाएगी। इसके लिए आयोग द्वारा नए सिरे से विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए जाएंगे।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने फरवरी-2023 में ही इस एकल पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन दो वर्षों में इस पद पर नियुक्ति नहीं हो सकी। इस बीच राज्य सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने फरवरी-2024 को नई नियुक्ति नियमावली ''झारखंड तकनीकी शिक्षा नियमावली-2024'' का गठन किया।

इसके बाद विभाग ने आयोग को नई नियमावली के गठन की जानकारी देते हुए इस नियमावली के तहत ही निदेशक के पद पर नियुक्ति की बात कही। इसे लेकर विभाग द्वारा इस वर्ष छह फरवरी को आयोग को पत्र लिखा गया। जेपीएससी को भी विभाग द्वारा पत्र मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया रद करने में तीन माह लग गए।

इससे पहले जेपीएससी ने ''झारखंड तकनीकी शिक्षा संशोधन नियमावली, 2015'' के तहत विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए थे। बताते चलें कि निदेशक, तकनीकी शिक्षा पद के विरुद्ध सीधी नियुक्ति जेपीएससी के माध्यम से होनी है। लंबे समय से इस पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं होने से विभाग के किसी पदाधिकारी को प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है।

तीन वर्ष के लिए होगी नियुक्ति

  • नई नियमावली के तहत तकनीकी शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी। हालांकि विभाग संतोषजनक सेवा पाए जाने पर एक वर्ष का अवधि विस्तार दे सकेगा।
  • नई नियमावली में यह भी प्रविधान किया गया है कि इस पद पर नियुक्ति नहीं होने की स्थिति में विभाग संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी को इस पद की अस्थायी जिम्मेदारी दे सकता है।

15 वर्ष का शिक्षण अनुभव अनिवार्य

नई नियुक्ति नियमावली में निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलोजी में पीएचडी के साथ 15 वर्ष का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है। इनमें पांच वर्ष का अनुभव प्राेफेसर या प्राचार्य के रूप में काम करने का होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- JPSC Civil Judge Bharti: सिविल जज की नियुक्ति का रास्ता साफ, 4 महीने में परिणाम जारी करने का निर्देश

ये भी पढ़ें- JPSC SCAM: जेपीएससी-1 नियुक्ति घोटाले के 18 आरोपितों को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।