Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा के मानसून सत्र से पहले JPSC अध्यक्ष पद पर होगी नियुक्ति, खियांगते से CID की पूछताछ जारी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:02 PM (IST)

    झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त होने से सभी परीक्षाएं स्थगित हैं। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले नए अध्यक्ष की नियुक्ति की संभावना है ता ...और पढ़ें

    झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सह जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते पहुंचे सीआईडी कार्यालय।

    झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सह जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते पहुंचे सीआईडी कार्यालय।

    HighLights

    1. एल खियांग्ते के इस्तीफे से जेपीएससी अध्यक्ष पद रिक्त।

    2. अध्यक्ष पद रिक्त होने से सभी परीक्षा प्रक्रियाएं ठप।

    3. विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होगी नियुक्ति।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले हो सकती है। सरकार इस बार किसी ऐसे सेवानविृत्त पदाधिकारी को इस पद की जिम्मेदारी दे सकती है, जिसका कभी विवादों से नाता न रहा हो तथा उसकी छवि एक तेज तर्रार तथा ईमानदारी पदाधिकारी की रही हो।

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के अलावा भारतीय वन सेवा या भारतीय पुलिस सेवा से भी किसी सेवानिवृत्त पदाधिकारी को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पहले भी आयोग में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इन सेवाओं के सेवानिवृत्त पदाधिकारी संभाल चुके हैं। फिलहाल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की कवायद उच्च स्तर पर चल रही है।

    जेपीएससी का मामला विधानसभा में उठ सकता है, इसलिए राज्य सरकार का प्रयास होगा कि आयोग में अध्यक्ष पद रिक्त होने का मुद्दा बनाने का अवसर विपक्ष न को न मिले। 21 जुलाई को एल खियांग्ते के इस्तीफा के बाद जेपीएससी में अध्यक्ष का पद रिक्त है।

    इस कारण यहां परीक्षा से संबंधित सभी प्रक्रियाएं ठप हैं। आयोग ने उन सात परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जो अगस्त तथा सितंबर माह में आयोजित होनेवाली थीं। अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही इन परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित हो पाएंगी।

    खबरें और भी

    वहीं, कई अन्य प्रतियोगिताएं भी पहले से लंबित हैं। आयोग में कोई नई बहाली की प्रक्रिया भी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही शुरू हो सकेगी। ऐसे में सरकार का प्रयास होगा कि जितना जल्द हो सके, अध्यक्ष की नियुक्ति हो। संभावना इसकी है कि विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले कैबिनेट की बैठक कर इसपर निर्णय लिया जाएगा।

    वर्तमान में आयोग में तीन सदस्य अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा तथा जमाल अहमद कार्यरत हैं। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने तक इनमें से किसी को इसका प्रभार भी दिया जा सकता है। इधर मंगलवार को सीआईडी ने पूछताछ के लिए जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को बुलाया है। उनके सीआईडी कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां मीडिया कर्मियों की भीड़ जुट गई।

    कार्यालय परिसर में मौजूद पत्रकारों ने उनसे सीआईडी बुलावे के संबंध में कई सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया। खियांग्ते बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सीधे सीआईडी कार्यालय के अंदर चले गए।