JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते का इस्तीफा, CID और रांची पुलिस के छापे के बाद उठाया कदम
जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते ने आयोग कार्यालय पर सीआईडी और रांची पुलिस के संयुक्त छापे के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ...और पढ़ें

एल खियांग्यते। (सोशल मीडिया)
HighLights
जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते ने पद से इस्तीफा दिया।
सीआईडी और रांची पुलिस के संयुक्त छापे के बाद कार्रवाई।
विवादित कार्यकाल और परीक्षा अनियमितताओं का रहा आरोप।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल खियांग्यते ने आयोग कार्यालय में सीआइडी तथा रांची पुलिस के संयुक्त छापा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हालांकि न तो उनकी ओर से और न ही राज्य सरकार की ओर से इसकी अधिकृत जानकारी दी गई है। बताया जाता है कि जेपीएससी में सभी मामलों की जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके हो सके, इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के दबाव में पद से इस्तीफा दिया।
खियांग्ते नियुक्ति के बाद से ही विवादों में थे। उनके अबतक के कार्यकाल में अधिसंख्य प्रतियोगिता परीक्षाएं विवादित रही थीं। उनकी सदस्यों से भी नहीं बन रही थी।
कई परीक्षाओं का परिणाम सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना जारी किए जाने पर भी उनपर सवाल उठ रहे थे। ताजा मामले में आयोग के एक सदस्य ने उत्तर प्रदेश में काली सूची में डाली गई एजेंसी को जेपीएससी में परीक्षा को लेकर कार्य दिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।
इससे राज्य सरकार की छवि खराब हो रही थी। इससे पहले सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहित कई अन्य परीक्षाओं के परिणाम सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना जारी किए जाने पर सवाल उठ रहे थे। विपक्ष जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर लगातार हमलावर था।
श्वेता गुप्ता के स्थानांतरण के बाद भी नहीं किया था विरमित
सूत्रों के अनुसार, जेपीएससी की सहायक परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता के विरुद्ध शिकायतें मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने उनका स्थानांतरण खाद्य आपूर्ति विभाग में कर दिया था।
खबरें और भी
वहीं, दूसरे पदाधिकारियों का पदस्थापन आयोग में किया था। बताया जाता है कि अध्यक्ष ने श्वेता को न तो विरमित किया और न ही नवपदस्थापित पदाधिकारियों को परीक्षा की जिम्मेदारी दी।
यह भी पढ़ें- JPSC और JSSC परीक्षा कराने वाली एजेंसी पर CID का बड़ा छापा, छह अधिकारी-कर्मचारी हिरासत में