Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा में 125 सफल, 25 से 27 जुलाई तक होगी मुख्य परीक्षा

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 10:33 AM (IST)

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य परीक्षा 25 से 27 जु ...और पढ़ें

    माॅडल उत्तर में आपत्तियों के बाद दो प्रश्न ड्राॅप, एक प्रश्न के दो विकल्प सही।

    माॅडल उत्तर में आपत्तियों के बाद दो प्रश्न ड्राॅप, एक प्रश्न के दो विकल्प सही।

    HighLights

    1. जेपीएससी बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी।

    2. मुख्य परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होगी।

    3. मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 27 जून से 2 जुलाई तक।

    राज्य ब्यूरो, रांची।  झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलाग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 125 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

    मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी। आयोग ने इस परीक्षा का कार्यक्रम प्रकाशित कर दिया है। सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक 27 जून से दो जुलाई शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। आयोग ने इस संंबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

    इससे पहले आयोग ने 10 मई को आयोजित इसकी प्रारंभिक परीक्षा का अंतिम माॅडल उत्तर प्रकाशित किया था दिया है। इसके आधार पर ही परिणाम जारी किया गया। आयोग ने शुरू में सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) एवं सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) के प्रश्नपत्रों का प्रारंभिक माॅडल उत्तर जारी करते हुए उसपर अभ्यर्थियों से दो से पांच जून तक आपत्तियां मांगी थी।

    निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विषय-विशेषज्ञों से समीक्षा कराने के बाद प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पत्रों का अंतिम माॅडल उत्तर प्रकाशित किया है। अंतिम माॅडल उत्तर में आयोग ने दो प्रश्नों के गलत होने के कारण उसे ड्राॅप किया है।

    वहीं, एक प्रश्न में दो विकल्प सही पाए गए हैं। यह परीक्षा राज्य कर पदाधिकारी के कुल सात पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें दो पद अनुसूचित जाति तथा पांच पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- JSSC Update: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा अब 19 जुलाई को होगी, 89 हजार आवेदन रद

    यह भी पढ़ें- झारखंड के विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए APAAR ID हुआ अनिवार्य, चांसलर पोर्टल पर करना होगा अपलोड