Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC Exam Postponed: 25 जुलाई से होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित, 8 अन्य एग्जाम भी रुके; 503 पदों पर बहाली प्रभावित

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:24 PM (IST)

    झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने विवादों और अनियमितताओं के कारण सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। सीआईडी ...और पढ़ें

    जेपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाएं स्थगित।

    जेपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाएं स्थगित।

    HighLights

    1. जेपीएससी की नौ परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित।

    2. सीआईडी जांच, अनियमितताओं के कारण लिया गया फैसला।

    3. अध्यक्ष का इस्तीफा, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में विवाद और अनियमितताओं का असर प्रतियोगिता परीक्षाओं पर पड़ा है। आयोग ने सीआइडी जांच तथा अध्यक्ष पद से एल खियांग्ते के पद से इस्तीफा के बाद सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाओं को अपरिहार्य कारण बताते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

    आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी। इन नौ प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से कुल 502 पदाें पर नियुक्ति होनी है। इनमें संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होनेवाली थी।

    इस परीक्षा के परिणाम पर ही सबसे अधिक विवाद है।परीक्षाओं के स्थगित किए जाने संबंधित सूचना में कहा गया है कि आयोग द्वारा नौ जुलाई को जारी कैलेंडर में शेष परीक्षाओं से संबंधित कार्यक्रम को भी अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

    इसमें संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अलावा आठ अन्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई थी। ये सभी परीक्षाएं अगस्त तथा सितंबर माह में आयोजित होनेवाली थीं।

    रद हो सकती है सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा सहित अन्य विवादित परीक्षाएं

    संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहित अन्य विवादित परीक्षाएं रद भी हो सकती हैं। सबसे अधिक विवादित संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा है, जिसके परिणाम पर सवाल उठ रहे हैं। इस परीक्षा से संबंधित एक ओएमआर शीट वायरल है, जिसमें अनियमितता की संभावनाएं जताई जा रही हैं। विवादित एजेंसी टीडीपीएल तथा तत्कालीन प्रभारी परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के माध्यम से जिन परीक्षाओं का आयोजन किया गया, वे सभी रद की जा सकती हैं।

    खबरें और भी

    ये परीक्षाएं हुईं स्थगित

    परीक्षा का नाम घोषित पूर्व तिथि पदों की कुल संख्या
    संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 (नियमित) 25 - 27 जुलाई 2026 103
    संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 (बैकलॉग) 01 - 03 अगस्त 2026 08
    संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 (बैकलॉग) 08 - 10 अगस्त 2026 45
    सिविल जज जूनियर डिविजन (लिखित) परीक्षा 06 - 07 सितंबर 2026 138
    सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) लिखित परीक्षा 08 - 12 सितंबर 2026 26
    कारखाना निरीक्षक लिखित परीक्षा 11 - 12 सितंबर 2026 14
    प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा 19 - 20 सितंबर 2026 30
    सहायक लोक अभियोजक (नियमित) लिखित परीक्षा 25 - 29 सितंबर 2026 134
    वाष्पित्र निरीक्षक 26 - 27 सितंबर 2026 05

    CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई: पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार

    परीक्षा स्थगित करने के इस बड़े फैसले के पीछे राज्य में मचा प्रशासनिक और आपराधिक घटनाक्रम मुख्य वजह बताया जा रहा है। JPSC परीक्षा प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और धांधली के मामले में सीआईडी (CID) ने औपचारिक एफआईआर दर्ज कर ली है।

    एक दिन पहले सीआईडी की टीम ने जेपीएससी से जुड़े कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी, जहां से बरामद डिजिटल साक्ष्यों और अहम दस्तावेजों की जांच के बाद धांधली की पुष्टि हुई। इसके बाद सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रभारी परीक्षा नियंत्रक समेत कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

    प्रशासनिक हड़कंप: छापेमारी के बाद JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा

    सीआईडी की इस अचानक और आक्रामक कार्रवाई के बाद आयोग के भीतर जबरदस्त हड़कंप मच गया है। छापेमारी के तुरंत बाद JPSC के अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    खबर अपडेट की जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नई परीक्षा तिथियों की आधिकारिक जानकारी के लिए JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।