विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC Exam Scam: अभ्यर्थियों ने बिचौलियों को दी OMR शीट की कॉर्बन कॉपी, CID ने मांगा तो गढ़ी झूठी कहानी

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:19 PM (IST)

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने खुलासा किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. 454 सफल अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट नहीं दी।

  2. अधिकतर ने कार्बन कॉपी बिचौलियों को सौंप दी थी।

  3. सीआईडी ने सीसीटीवी फुटेज, सबूत कोर्ट में पेश किए।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी, अनियमितता आदि से जुड़े मामलों की जांच कर रही सीआइडी को 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण 454 सफल अभ्यर्थियों ने अब तक अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी नहीं दी है।

ओएमआर शीट की कार्बन कापी की फोटो कॉपी नहीं देने वाले सफल अभ्यर्थियों के विरुद्ध सीआइडी ने जब जांच की पता चला कि उनमें से अधिकतर ने अपनी कार्बन कॉपी ही बिचौलियों को दे दी थी। जब उनसे सीआइडी ने कापी मांगी तो उन अभ्यर्थियों ने कार्बन कापी गुम होने की कहानी गढ़ दी।

सीआइडी ने जेपीएससी मामले में दाखिल चार्जशीट में कोर्ट को बताया है कि सफल अभ्यर्थी उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा व मनोज कुमार ने कार्बन कापी गुम होने का बहाना बनाया है। इन अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतियां पहले ही बिचौलियों को सौंप दी थी।

सफल अभ्यर्थी ओमप्रकाश राणा व दिलीप कुमार राणा ने भी जांच अधिकारी को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए। सीआइडी ने परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूत भी कोर्ट में प्रस्तुत की है और बताया है कि किस तरह परीक्षा हाल से निकलने के बाद संगठित गिरोह ने ओएमआर शीट में हेराफेरी की है।

गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2204 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे, इनमें से करीब 1,750 ही अपनी ओएमआर शीट सीआइडी के सामने प्रस्तुत कर पाए थे।

सीआइडी ने सभी सफल अभ्यर्थियों से सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से 30 जुलाई 2026 से सात अगस्त 2026 के बीच पेपर-1 व पेपर-2 की ओएमआर शीट की कार्बन कापी का पीडीएफ बनाकर या फोटो खींचकर सीआइडी को भेजने का अनुरोध किया था।

इसके लिए सीआइडी ने वाट्सएप नंबर 9934309058 और ईमेल आइडी कंप्लेन जेपीएससी-सीआइडी एट द रेट जेएचपुलिस डाट जीओवी डॉट इन भी जारी किया था।

यह भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: केवल नोटिस पर सीधे कोर्ट आना सही नहीं, टाटा स्टील को माडा के पास जाने का निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।