Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JPSC Bharti News: बैकलॉग से भर्ती करेगा जेपीएससी, 1904 पदों में से 153 पर जल्द होगी नियुक्ति

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 05:14 PM (IST)

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से वर्ष 2022 से अबतक बैकलॉग के 1904 पदों में से केवल 153 पदों पर ही नियुक्तियाँ हो पाई हैं। जेपीएससी ने 153 पदों के ...और पढ़ें

    बैकलॉग से भर्ती करेगा जेपीएससी, 1904 पदों में से 153 पर जल्द होगी नियुक्ति
    बैकलॉग से भर्ती करेगा जेपीएससी, 1904 पदों में से 153 पर जल्द होगी नियुक्ति

    HighLights

    1. जेपीएससी में 34 पदों के लिए हो चुकी है परीक्षा, 1,717 पदों के लिए चल रही है प्रक्रिया
    2. आरक्षित कोटि के अवशिष्ट पद बैकलॉग रिक्ति के रूप में विशेष भर्ती से भरने का है प्रविधान
    3. परीक्षा संचालन नियमावली एवं नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन के कारण परीक्षा में हुई देरी

    नीरज अम्बष्ठ, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JPSC) के माध्यम से वर्ष 2022 से लेकर अबतक बैकलॉग के आरक्षित 1,904 पदों पर नियुक्ति होनी थी। इनमें 153 पदों के विरुद्ध ही नियुक्ति हो सकी है, क्योंकि आयोग इतने ही पदों के विरुद्ध नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर अनुशंसा विभिन्न विभागों को भेज सका।

    कमोबेश यही स्थिति झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से होनेवाली नियुक्ति की भी रही है। दोनों आयोगों द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

    1717 पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को विभिन्न विभागों द्वारा 1,904 पदों के विरुद्ध भेजी गई अधियाचना में जहां 153 पदों के विरुद्ध नियुक्ति हो चुकी है, वहीं 34 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। दूसरी तरफ, 1,717 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

    नियुक्ति में हुई देरी के संबंध में कहा जा रहा है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जानेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए वर्ष 2021 में गठित संशोधित परीक्षा संचालन नियमावलियों एवं उक्त के अनुरूप गठित संशोधित नियुक्ति नियमावलियों के आलोक में विभिन्न विभागों से नियमित एवं बैकलाग नियुक्ति हेतु अधियाचनाएं भेजी गईं।

    इसके बाद झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 16 दिसंबर 2022 को पारित आदेश के आलोक मे विज्ञापनों को रद करने एवं पूर्व में भेजी गई अधियाचनाओं को वापस लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व से गठित नियमावलियों में अपेक्षित संशोधन करते हुए वर्ष 2023 में संशोधित परीक्षा संचालन नियमावली का गठन किया गया, जिसके तहत नियुक्ति प्रक्रियाएं जारी हैं।

    खबरें और भी

    जेपीएससी में भी बैकलॉग के 100 पदों पर हो रही नियुक्ति

    झारखंड लोक सेवा आयोग से वर्ष 2022 से अबतक बैकलाग के 75 पदों के लिए ही नियुक्ति की अनुशंसा विभिन्न विभागों को भेजी गई है। वहीं, विभिन्न सेवाओं के लगभग 100 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

    इनमें चिकित्सा पदाधिकारियों के 26 पद भी सम्मिलित हैं। इन पदों के विरुद्ध नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच हो चुकी है। इस माह साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

    क्या है बैकलॉग भर्ती का प्रविधान?

    कार्मिक विभाग ने बैकलॉग के रिक्त पदों को भरने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी है। इसके अनुसार, किसी वर्ष विशेष में भरे जानेवाले रिक्त पद में से अनारक्षित कोटि को अनुमान्य पद के बराबर आरक्षित पद उक्त भर्ती वर्ष के नियमित रिक्ति के रूप में भरे जाएंगे।

    वहीं, आरक्षित कोटि के अवशिष्ट पद बैकलॉग रिक्ति के रूप में विशेष भर्ती प्रक्रिया के तहत भरे जाएंगे। इस विशेष भर्ती प्रक्रिया में केवल आरक्षित श्रेणी के पदों के विरुद्ध नियुक्ति होती है।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: JPSC नियुक्ति घोटाले में नया मोड़, CBI कोर्ट ने इन 5 बड़े अफसरों की बढ़ाई मुश्किलें

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Forest Ranger Vacancy: झारखंड फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, 30 अगस्त तक भरा जा सकता है फॉर्म