Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड टीम से आखिर क्‍यों बाहर हैं Ishan Kishan? सामने आई बड़ी वजह; JSCA ने जारी की 40 खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 10:57 AM (IST)

    Ishan Kishan News झारखंड राज्‍य क्रिकेट संघ ने सीनियर क्रिकेट टीम की लिस्‍ट जारी कर दी है। जेएससीए ने सीनियर क्रिकेट टीम के लिए 40 खिलाड़‍ियों को चुना ...और पढ़ें

    जेएससीए ने सीनियर क्रिकेट टीम के लिए 40 खिलाड़ियों की सूची जारी की, ईशान का नाम नहीं। (फाइल फोटो)
    जेएससीए ने सीनियर क्रिकेट टीम के लिए 40 खिलाड़ियों की सूची जारी की, ईशान का नाम नहीं। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नए सत्र के लिए जेएससीए ने 40 खिलाड़ियों की सूची जारी की
    2. एनसीए से रिलीज होने के बाद झारखंड टीम से जुड़ेंगे ईशान किशन
    3. सूची में कई वरीय खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने सत्र 2024-25 के लिए सीनियर क्रिकेट टीम के लिए 40 खिलाड़ियों की सूची (JSCA Senior Cricket Team List) जारी की है। इस सूची में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan in JSCA Senior Cricket Team) का नाम नहीं है।

    ईशान का नाम नहीं होने के बाद यह चर्चा गर्म हो गई है कि झारखंड टीम (Ishan Kishan in Jharkhand Cricket Team) से भी उनकी छुट्टी हो गई, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है।

    VVS लक्ष्‍मक्ष से ट्रेनिंग ले रहे ईशान

    जेएससीए के अनुसार, भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन अभी नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और वेटरन वीवीवीएस लक्ष्मण के मार्ग दर्शन में अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। जैसे ही एनसीए उन्हें रिलीज करेगा वे झारखंड टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

    जेएससीए सचिव देवाशीष चक्रवर्ती द्वारा जारी सूची में कई वरीय खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। सूची में शामिल खिलाड़ियों को 22 जून को जेएससीए में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

    40 खिलाड़ियों की सूची (JSCA Senior Cricket Team List)

    शिखर मोहन, नाजिम सिद्दीकी, विकास विशाल, आयुष भारद्वाज, आर्यमन सेन, अर्णव सिन्हा, विराट सिंह, कुमार सूरज, विवेक कुमार, आदित्य सिंह, कुमार देवब्रत, मोहित कुमार, श्रेष्ठ सागर, प्रभात यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), पंकज कुमार (विकेटकीपर), अरविंद कुमार (विकेटकीपर), भानु आनंद (विकेटकीपर), उत्कर्ष सिंह, अनुकूल राय, बालकृष्ण, सुप्रियो चक्रवर्ती, साहिल राज, अतुल सिंह सुरवार, मनीषी, विनायक विक्रम, रवि यादव, प्रतीक रंजन, आयुष पाल, शुभम सिंह, विकास सिंह, सुशांत मिश्रा, युवराज कुमार, विकास कुमार, रौनक कुमार, सौरभ शेखर, आशीष कुमार, सत्य सेतु, शरणदीप सिंह और राहुल प्रसाद।

    यह भी पढ़ें: यूपी की लड़की से दिल्ली में प्यार का खौफनाक अंजाम, आईएएस की तैयारी कर रहे दंपती को दी दर्दनाक मौत

    झारखंड पुलिस की किसी भी कैंटीन से जवान-पदाधिकारी खरीद सकेंगे सामान, जीएसटी में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

    धनबाद में चोरों का आतंक! BCCL कर्मी के घर से की 22 लाख की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    'JMM बताए, सरकार ने कैसे बेची JPSC, JSSC की नौकरियां', Tejashwi Yadav का नाम लेकर क्यों बिफरी भाजपा?

    खबरें और भी