विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में JPSC के बाद JSSC घोटाले में सीआईडी की ताबड़तोड़ छापामारी, सचिव से पूछताछ

Updated: Mon, 17 Aug 2026 01:54 PM (IST)

जेपीएससी के बाद अब जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सीआईडी की टीमें जेएसएससी कार्यालय पर छापामारी कर रही हैं और सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी है।

सीजीएल परीक्षा में अनियमितता को लेकर ताबड़तोड़ छापामारी और पूछताछ।

सीजीएल परीक्षा में अनियमितता को लेकर ताबड़तोड़ छापामारी और पूछताछ।

HighLights

  1. जेपीएससी के बाद जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनियमितता।

  2. सीआईडी ने जेएसएससी कार्यालय पर की छापेमारी।

  3. आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से हो रही पूछताछ।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और घोटालों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के बाद अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक के मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए सीआईडी की टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईडी की एक टीम जेएसएससी के नामकुम स्थित मुख्य कार्यालय में पहुंचकर गहन छापामारी कर रही है, वहीं दूसरी टीम आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से लगातार पूछताछ कर रही है।

मेधा घोटाले के खुलासों से खुला राज

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में जेपीएससी मेधा घोटाला मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक और पैसों के लेन-देन को लेकर कई अहम खुलासे किए थे।

इन्हीं पूर्व में मिली जानकारियों और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी अब इस मामले में ठोस सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत यह छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- आज निर्णायक दिन, 10 बड़े प्रयास जो छात्रों के जोश के आगे हुए फेल, रांची प्रोटेस्ट को रोकने की सरकार की इनसाइड स्टोरी