Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: बस इस प्रक्रिया के बाद आने लगेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, डीसी ने कर दिया एलान

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 05:17 PM (IST)

    झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाएं लगातार परेशान चल रही हैं। लेकिन अब जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने एक खुशखबरी दे द ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर (जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर (जागरण)

    HighLights

    1. सत्यापन के बाद सभी योग्य लाभुकों को मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ
    2. डीसी ने कहा कि सत्यापन के बाद मंईयां सम्मान योजना का पैसा आने लगेगा

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने एक बड़ा एलान किया है जो कि महिलाओं के लिए खुशखबरी देने वाली जानकारी है। उन्होंने कहा कि बस सत्यापन होने की प्रक्रिया खत्म होते ही महिलाओं के अकाउंट में पैसे आने लगेंगे।

    उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद योग्य महिलाओं के ही अकाउंट में पैसे भेजे जाएंगे। जिनकी जानकारी गलत होगी उन्हें पैसे नहीं दिए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि धरातल पर प्रभावशाली क्रियान्यवन संपूर्ण जिला प्रशासन का दायित्व है। लाभुकों के बीच योजना को लेकर सकारात्मक फीडबैक जाए।

    जिला प्रशासन की टीम को इसे सुनिश्चित करना है। जिन लाभुकों के खाते में सम्मान राशि नहीं आई है, उन्हें बताएं कि सत्यापन के बाद सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिलेगा। ये बातें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कही।

    डीसी ने लाभुकों के सत्यापन पर फोकस करने को कहा

    वे शुक्रवार को औचक रूप से वार्ड-02 स्थित हातमा भट्ठा उप टोला में चल रहे झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन देखने पहुंचे थे। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका को निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों के सत्यापन पर फोकस करें।

    सभी आंगनबाड़ी सेविका अपने-अपने क्षेत्र में लाभुकों के सत्यापन का कार्य करें। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सत्यापन फार्म का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    बगोदर प्रखंड की हजारों महिलाओं के खाते में अभी तक पैसा नहीं आया

    झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना की राशि इस बार काफी महिलाओं को नहीं मिली है। बगोदर प्रखंड में भी हजारों महिलाओं के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है। वैसी महिलाएं काफी परेशान हैं। वे प्रखंड कार्यालय समेत बैंकों जमी रहती हैं।

    खबरें और भी

    बगोदर प्रखंड में करीब 36000 महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की लाभुक है, लेकिन प्रखंड के विभिन्न गांवों की 8305 महिलाओं को इस बार 7500 रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है। जबकि 186 लाभुकों का नाम उक्त योजना से हटाया गया। इससे महिलाओं में मायूसी है।

    बताया जाता कि जिन महिलाओं का बैंक खाता डीबीटी से जुड़ा है, उनके खाते में पैसा आ गया। वैसी महिलाएं गदगद हैं। - चक्कर लगा रही महिलाएं : जिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है वे अपने प्रपत्रों को सुधारने में लगी हैं।इसके लिए प्रखंड कार्यालय, बैंकों और प्रज्ञा केंद्रों में महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।

    महिलाओं ने बताया कि इस बार की राशि नहीं मिलने से काफी परेशान हैं। हर जगह चक्कर लगाना पड़ रहा है। किस कारण राशि नहीं मिली इसका भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। - मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक मात्र एक हजार रुपये जनवरी माह में आया है। इस बार की राशि नहीं मिली है। राशि नहीं आने के कारण परेशान हैं। पंचायत कार्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा चुके हैं।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: इन 4 गलतियों से अटका मंईयां सम्मान योजना का पैसा, सुधारते ही आ जाएगा मैसेज

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा; परेशानी होगी दूर