रांची में कांग्रेस प्रभारी के. राजू का दो दिवसीय दौरा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 8 अक्टूबर को आएंगे
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू 25 सितंबर को रांची आएंगे और 26 सितंबर को लोक भवन मार्च में शामिल ...और पढ़ें

शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस के लोक भवन मार्च में रहेंगे शामिल।
HighLights
के. राजू 25 सितंबर को रांची पहुंचेंगे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल।
26 सितंबर को एमएमडीआर एक्ट संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन में लेंगे हिस्सा।
शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को कृषि संस्थान का करेंगे उद्घाटन।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से एमएमडीआर एक्ट में संशोधन और चंदा चोरी के खिलाफ 26 सितंबर (शुक्रवार) को रांची में आयोजित लोक भवन मार्च एवं महाधरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू दो दिवसीय दौरे पर 25 सितंबर को रांची आएंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पार्टी प्रभारी 25 सितंबर को हैदराबाद से रांची आएंगे। वह सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रांची में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस, रांची में करेंगे। अगले दिन 26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे लोक भवन मार्च (शहीद स्थल से लोक भवन तक) तथा महाधरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
आठ अक्टूबर को रांची दौरे पर आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची के दौरे पर रहेंगे। अपने इस एकदिवसीय प्रवास के दौरान वे कृषि अनुसंधान और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रांची आगमन के बाद केंद्रीय मंत्री भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत कार्यरत भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा करेंगे। संस्थान में वे नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
यह नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे कृषि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
