Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren News: 'छीने हुए अधिकार भीख...' हेमंत सोरेन को लेकर पत्नी कल्पना की फिर आई भावुक करने वाली चिट्ठी

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 24 Feb 2024 11:53 AM (IST)

    Hemant Soren News हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की राजनीति में खुद मोर्चा संभाल रखी हैं। वह लगातार हेमंत सोरेन के एक् ...और पढ़ें

    Hemant Soren News: 'छीने हुए अधिकार भीख...' हेमंत सोरेन को लेकर पत्नी कल्पना की फिर आई भावुक करने वाली चिट्ठी
    Hemant Soren News: 'छीने हुए अधिकार भीख...' हेमंत सोरेन को लेकर पत्नी कल्पना की फिर आई भावुक करने वाली चिट्ठी

    HighLights

    1. सिद्धांतों से समझौता नहीं करने के कारण हेमंत जेल में बंद- कल्पना
    2. आज अन्याय के खिलाफ हेमंत सोरेन लड़ रहे हैं- कल्पना सोरेन

    डिजिटल डेस्क, रांची। Hemant Soren News झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन खुद मोर्चा संभाल रही हैं और झारखंड की राजनीति पर ध्यान रख रही हैं। इतना ही नहीं, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद हेमंत का सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स हैंडल भी खुद संभाल रही हैं।

    उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स हैंडल से लगातार पोस्ट करती रहती हैं। शनिवार को भी हेमंत सोरेन को याद करती हुईं कल्पना सोरेन ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की हैं।

    उन्होंने लिखा कि हेमंत सोरेन आज अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की हिम्मत के कारण जेल में बंद हैं।बाबा साहेब की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है।

    कल्पना सोरेन ने एक्स हैंडल पर क्या कुछ लिखा

    पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल से अपनी बातें साझा करते हुए लिखा कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे मेरे जीवन साथी हेमन्त सोरेन जी के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित भी हूं, दुःखी भी हूं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वो जेल में हैं। बाबा साहेब के शब्द छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है" ने हेमंत सोरेन को हमेशा प्रेरित किया है।

    राज्यवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा हेमंत सोरेन की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार, मैं और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं। बाबा दिशोम गुरु के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना।

    खबरें और भी

    हेमंत सोरेन सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। अपने और अपने राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने के उनके संकल्प, मुझे उनकी आवाज को और गति देने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक-अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है, न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए भी।

    आज अन्याय के खिलाफ हेमंत सोरेन लड़ रहे हैं। आप सभी देश और झारखंड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। न्याय के लिए हमें यह लड़ाई मिलकर लड़ना है और लड़कर जीतना है।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Budget Session 2024: 'भ्रम में न रहें...', बजट सत्र के दौरान गरम हुए स्पीकर; नेताओं को दे डाली नसीहत

    ये भी पढ़ें: 'दांत उखाड़ लेंगे, बाल नोच लेंगे... ये गद्दार है', कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बिगड़े बोल; BJP ने दिया करारा जवाब