Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalpana Soren: 'चार जून का इंतजार', दिल्ली से रांची लौटीं कल्पना सोरेन; बोलीं- हेमंत सोरेन के साथ...

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 11:00 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद वापस लौट आईं हैं। सोमवार को उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि यह उनक ...और पढ़ें

    दिल्ली से लौटीं कल्पना सोरेन रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलते (फोटो सोर्स- जागरण)
    दिल्ली से लौटीं कल्पना सोरेन रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलते (फोटो सोर्स- जागरण)

    HighLights

    1. महिलाओं-आदिवासियों की बात रखने का मौका मिला- कल्पना
    2. इसके लिए मौं खुद को सौभाग्यशाली समझती हैं- कल्पना सोरेन

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन (Kalpana Soren) दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद वापस लौट आईं हैं। सोमवार को उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि यह उनका पहला कदम रामलीला मैदान में था। देश के प्रमुख नेताओं के साथ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की मौजूदगी में गठबंधन को मजबूती देने का मौका मिला।

    उन्होंने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम की उन्हें प्रतीक्षा है, जिस तरह से हेमंत सोरेन ने चार साल से मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया, वह जगजाहिर है। जनता खुद जवाब देगी। उनके साथ भेदभाव किया गया। चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी की गई। सारी बातों को रखने का मौका मिला।

    महिलाओं-आदिवासियों की बात रखने का मौका मिला- कल्पना 

    कल्पना सोरेन ने कहा कि महिलाओं और आदिवासियों की बातों को रखने का मिला है। इसके लिए वह खुद को सौभाग्यशाली समझती हैं। चार जून को पता चलेगा कि बदलाव किस तरह हुआ है। गांडेय उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो ऐसी कोई बात नहीं हुई है।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand News: गरीबों की राशन पर किसकी नजर? राज्य खाद्य निगम का 350 क्विंटल चावल गायब

    'JMM के सामने झुकी कांग्रेस...', सीट शेयरिंग फॉर्मूला से नाराज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष; कर दिया ये एलान

    खबरें और भी