यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Exit Poll 2024 : झारखंड में कल्पना की हुंकार कायम या BJP कर गई खेल? चौंका रहे एग्जिट पोल के नतीजे
Jharkhand Exit poll 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। चार जून को चुनाव का परिणाम जारी किया जाना है। हालांकि उससे पहले झारखंड में लोकस ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड से भाजपा का सफाया होगा- कल्पना सोरेन
- झारखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी- कल्पना
डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Exit poll 2024 लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है। चार जून को चुनाव का परिणाम जारी किया जाना है। उसी दिन पता चलेगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी। उससे पहले झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल आ गया है।
एक्सिस माई इंडिया आज तक के एग्जिट पोल
एक्सिस माई इंडिया आज तक के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन के झारखंड में आठ से दस सीटें मिल रही हैं वहीं, इंडी गठबंधन को दो से तीन सीटें मिल रही हैं। एक सीट आजसू के खाते में जाती दिखाई दे रही है।
टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। भाजपा को झारखंड में 14 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है वहीं, इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस पार्टी को एक सीट मिलती दिखाई दे रही है। इसके अलावा शिबू सोरेन की पार्टी झामुमो, राजद और माले को एक भी सीट नही मिलती दिखाई दे रही है।
इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर शामिल हुईं थीं। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। झारखंड में आरंभ से ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हुआ, लेकिन सरकार का बाल बांका नहीं हुआ।
खबरें और भी
कल्पना ने कहा था- झारखंड से भाजपा का सफाया होगा
कल्पना सोरेन ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जेल जाना पंसद किया, मगर समझौता नहीं किया। आज चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हैं। उनके सारे अधूरे कार्य को पूरा करने का वे प्रयास कर रहे हैं। जिस प्रकार शिबू सोरेन ने महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार हेमंत सोरेन ने गरीबों, महिलाओं, आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का काम किया।
कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में एक नारा अब भी चल रहा है, झारखंड झुकेगा नहीं। मैं इस मंच से एलान करती हूं कि इंडिया झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं। लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। झारखंड से भाजपा का सफाया होगा।