Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalpana Soren : 'एग्जिट पोल के चक्कर में पड़े तो चकरा जाएंगे', कल्पना ने बता दिया सीटों का पूरा गुणा-भाग

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 09:36 PM (GMT+05:30)

    Kalpana Soren News लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों ने जहां भाजपा को राहत दी है तो वहीं इंडी गठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि इंडी गठबंधन के ...और पढ़ें

    Kalpana Soren : कल्पना ने बता दिया सीटों का पूरा गुणा-भाग (फाइल फोटो)
    Kalpana Soren : कल्पना ने बता दिया सीटों का पूरा गुणा-भाग (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इंडी गठबंधन की बैठक से लौटे चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन
    2. झारखंड में 10 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा- कल्पना सोरेन

    राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने दावा किया है कि देशभर में आइएनडीआइए की 295 सीटों पर जीत होगी। दिल्ली में गठबंधन दलों की बैठक से भाग लेकर कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को वापस लौटे।

    एयरपोर्ट पर कल्पना सोरेन ने दावा किया कि राज्य में 10 से अधिक सीटों पर आइएनडीआइए के प्रत्याशियों की जीत होगी। गांडेय सीट हम रिकार्ड मतों से जीतने जा रहे हैं। आइएनडीआइए में प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर कहा कि चार जून के बाद गठबंधन दलों की बैठक एक बार फिर दिल्ली में होगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि इसी बैठक में आगे का निर्णय लिया जाएगा। कल्पना सोरेन ने आगे कहा कि एग्जिट पोल के चक्कर में नहीं पड़ें, वरना चकरा जाएंगे। चार जून को सभी परिणाम का इंतजार करें।

    ये भी पढ़ें- 

    झारखंड में 'खेला' बाकी! इस रिपोर्ट से गदगद कांग्रेस नेता, बता दिया अपना एग्जिट पोल

    देश से भगाए जाएंगे रोहिंग्या! BJP नेता ने बता दी टाइमिंग, बढ़ी सियासी हलचल