Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: आजसू में एक और बड़े नेता की हुई वापसी, सुदेश महतो ने दिलाई सदस्यता

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 08:13 PM (IST)

    झारखंड आंदोलनकारी कुमुद वर्मा ने आजसू पार्टी में वापसी की। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने उन्हें सदस्यता दिलाई। युवाओं की सक्रिय भागीदारी पा ...और पढ़ें

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। फाइल फोटो
    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सुदेश महतो ने रविवार को दिलाई पार्टी की सदस्यता
    2. चडरी सरना समिति के महासचिव ने भी ली सदस्यता

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड आंदोलनकारी कुमुद वर्मा की आजसू पार्टी में वापसी हुई है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने रविवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

    उनके साथ चडरी सरना समिति के महासचिव सुरेंद्र लिंडा, महादेव टोप्पो और मो. ताैफीक ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    इस मौके पर सुदेश ने कहा कि युवाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी पार्टी की प्राथमिकता है। युवा न केवल परिस्थितियों को बदल सकते हैं बल्कि सही दिशा में प्रयास कर झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तस्वीर भी बदल सकते हैं। इस अवसर पर प्रवीण प्रभाकर, डॉ. देवशरण भगत आदि भी उपस्थित थे।

    सतेंद्र कुमार आजसू बुद्धिजीवी मंच के जिला उपाध्यक्ष बने

    • उधर,  डाक बंगला अनगड़ा में गुरुवार को आजसू बुद्धिजीवी मंच सह अनगड़ा प्रखंड कमेटी की बैठक मंच के अध्यक्ष शहजाद आलम की अध्यक्षता में हुई।
    • संचालन प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद रांची की अध्यक्ष निर्मला वीरेंद्र भगत थीं।
    • मौके पर शहजाद आलम ने अनगड़ा निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ पल्लू को बुद्धिजीवी मंच का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
    • बैठक में अनगड़ा प्रखंड में पंचायत स्तर तक बुद्धिजीवी मंच का विस्तार करने और आजसू पार्टी के नीति-सिद्धांत को जनता तक पहुंचने का निर्णय लिया गया।
    • निर्मला भगत ने कहा कि पार्टी सरकार में नहीं है, पर झारखंड राज्य की जनता की आवाज बन रही है। जनहित के मुददों को लेकर लगातार आंदोलन करेगी। आगामी 19 फरवरी को मिलन समारोह किया जाएगा।
    • बैठक में केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र सिंह भोगता, जिला प्रवक्ता रोशन लाल मुंडा, जिला सह सचिव राजेश पाहन, चिंटू मिश्रा, पारस महतो, राजू महतो आदि उपस्थित थे।

    तीन माह में गठित करेंगे 32 हजार गांवों में कमेटियां : आजसू

    आजसू पार्टी ने दावा किया है कि पार्टी तीन माह में 32,623 गांवों में कमेटियां गठित करेगी। पार्टी नेता डा. देवशरण भगत तथा प्रवीण प्रभाकर ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि सोमवार को धनबाद में पार्टी की केंद्रीय सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

    बैठक में संगठन और आम जनता के मुद्दों पर भावी रणनीति तय की गई, जिसके तहत अब पार्टी जनहित के लिए मुखर होकर आवाज बुलंद करेगी।

    केंद्रीय सभा की बैठक में पार्टी की एकजुटता दिखी है, जिसमें तमाम बड़े नेता सम्मिलित हुए। इस दौरान झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के संजय मेहता ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की।

    यह भी पढ़ें-

    CM हेमंत ने सेरेंगसिया को दी करोड़ों की सौगात; मंईयां सम्मान योजना को लेकर कह दी ये बात

    क्या सीता सोरेन की होगी घर वापसी? अटकलों के बीच आ गया JMM का जवाब, तेज हुई सियासी हलचल!