Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav: लालू यादव ने झारखंड में में भी सेट किया राजद का मामला, इस सीट पर डील हुई फाइनल तो...

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 09:48 PM (IST)

    Lok Sabha Elections 2024 झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन में आरजेडी को सिर्फ एक सीट मिलने पर सहमति बन पाई है। पलामू सीट से महागठबंधन की उम्मी ...और पढ़ें

    लालू यादव ने झारखंड में में भी सेट किया राजद का मामला। (फाइल फोटो)
    लालू यादव ने झारखंड में में भी सेट किया राजद का मामला। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड में आईएनडीआई गठबंधन में राजद को सिर्फ एक सीट
    2. पलामू संसदीय सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी ममता भुइयां

    राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव-2024 में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर आइएनडीआइ गठबंधन में राजद को सिर्फ एक सीट ही अब तक मिलने पर सहमति बन पाई है। पलामू संसदीय सीटसे महागठबंधन की उम्मीदवार राजद नेत्री ममता भुइयां होंगी। राजद की दावेदारी चतरा सीट पर भी है, लेकिन कांग्रेस से जिच है। अब तक न तो राजद की ओर से और न हीं कांग्रेस की ओर से ही कोई अधिकारिक घोषणा हो पाई है।

    राजद नेताओं का कहना है कि पलामू से ममता भुइयां का नाम तय हो चुका है। चतरा को लेकर अभी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई संदेश नहीं मिला है। महागठबंधन में सीट बंटवारे पर राजद व कांग्रेस के बीच सहमति बनाने की कोशिश चल रही है।

    21 अप्रैल को झामुमो की न्याय उलगुलान रैली

    मुंबई और दिल्ली के बाद आइएनडीआइए के घटक दलों का बड़ा जुटान अब 21 अप्रैल को रांची में होगा। राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो इसकी मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के सरकारी आवास में शुक्रवार को झामुमो विधायक दल की बैठक में इसकी घोषणा की गई है।

    इस बैठक में मौजूद सभी विधायकों को लोकसभा चुनाव जीतने का टास्क सौंपा गया है। इसी रणनीति के तहत सभी 14 सीटों पर उनकी जिम्मेदारी तय होगी।

    गिरफ्तारी से आक्रोश, ऐतिहासिक रैली होगी: चम्पाई सोरेन

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झामुमो की न्याय उलगुलान रैली ऐतिहासिक होगी। ऐसी रैली पहले कभी नहीं हुई होगी और ना ही आने वाले समय में होगी। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

    खबरें और भी

    रैली में पूरे देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। यह न्याय के लिए झारखंड का उलगुलान होगा। लोगों का एक-एक वोट भाजपा के लिए चोट होगा।

    यह भी पढ़ें: झारखंड के खलील 92 की उम्र में पहली बार करेंगे वोटिंग, इस वजह से अबतक वोटरलिस्ट में नहीं जुड़ पाया था नाम

    Hemant Soren: ED ने जमीन घोटाले के साक्ष्य राज्य सरकार से किए साझा, हेमंत सोरेन व अन्य के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की