यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Election: BJP को धार देने रांची आएंगे लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कार्यक्रमों की तैयारी में जुटेंगे हिमंत बिस्वा सरमा
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में राज्यसभा में मुख्य सचेतक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष् ...और पढ़ें

HighLights
- दोबारा संगठन प्रभारी बनाए जाने के बाद लक्ष्मीकांत वाजपेयी जमशेदपुर और रांची का करेंगे दौरा
- चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज तोरपा और खूंटी में करेंगे बैठक
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी प्रभारियों का झारखंड में प्रवास बढ़ा दिया है। हाल ही में राज्यसभा में मुख्य सचेतक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को फिर से प्रदेश भाजपा का संगठन प्रभारी बनाया गया है।
17 जुलाई को लक्ष्मीकांत वाजपेयी जमशेदपुर और रांची में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने आ रहे हैं। वे विजय संकल्प रैली में भी शामिल होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाए गए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कल रांची आ रहे हैं।
हिमंत तोरपा और खूंटी विधानसभा के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दोनों जगह भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प दिलाया जाएगा।
चुनाव से पहले संगठन को किया जाएगा तैयार
20 जुलाई को भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होनी है। लंबे समय से प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा अटकी पड़ी है। बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हो रही इस कार्यसमिति बैठक में कुछ नए लोगों को शामिल किया जा सकता है।
इसके अलावा एक अगस्त से महिला मोर्चा का जिलों में आंदोलन का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके जरिए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल करने की योजना है। संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी कार्यसमिति के अलावा आंदोलन की रुपरेखा भी तय करेंगे।
खबरें और भी
जबकि हिमंत बिस्वा सरमा प्रदेश के नेताओं संग बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। पार्टी ने मंडल स्तर तक के सदस्यों को इसके लिए आमंत्रण देना प्रारंभ कर दिया है।