Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News : लोबिन हेम्‍ब्रम ने JMM से की बगावत, झारखंड की इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव; नामांकन किया दाखिल

    Updated: Wed, 08 May 2024 09:15 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड में संताल परगना की तीन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। इस दौरान लोबिन हेम्‍ब्रम सहित तीन उम्‍मीद ...और पढ़ें

    राजमहल सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल करते लोबिन हेम्‍ब्रम।
    राजमहल सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल करते लोबिन हेम्‍ब्रम।

    HighLights

    1. संताल की तीन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी, लोबिन सहित तीन ने किया नामांकन
    2. गिरिडीह में सात, रांची तथा जमशेदपुर में छह-छह व धनबाद में तीन उम्मीदवारों का पर्चा रद्द
    3. तीसरे चरण की सीटों पर कुल 22 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र रद्द, गिरिडीह में सात पर्चे रद्द

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में लोकसभा चुनाव के तहत चौथे एवं अंतिम (देश के सातवें) चरण की तीन सीटों पर मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इनमें राजमहल तथा दुमका एसटी तथा गोड्डा सामान्य सीट है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन सीटों पर नामांकन शुरू हो गया।

    लोबिन हेम्‍ब्रम सहित तीन ने दाखिल किया नामांकन

    पहले दिन झामुमो के बोरियो से निर्वाचित विधायक लोबिन हेम्ब्रम सहित तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। लोबिन ने पार्टी से बगावत करते हुए राजमहल सीट से निर्दलीय नामांकन किया। पहले दिन गोड्डा में भी दो नामांकन हुआ है। वहीं, दुमका में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ।

    22 उम्‍मीदवारों का नामांकन रद्द

    इधर, झारखंड में लोकसभा चुनाव के तीसरे (देश के छठे) चरण की सीटों पर मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई।

    जांच के क्रम में इस चरण की चारों सीटों पर कुल 22 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र अवैध पाया गया, जिस कारण उनका नामांकन रद्द हो गया। अब इन सीटों पर कुल 96 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। इन सीटों पर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मई निर्धारित है।

    गिरिडीह से सबसे अधिक नामांकन रद्द

    जांच में सबसे अधिक सात उम्मीदवारों का पर्चा गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से रद्द हुआ है। यहां अब 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। इसके बाद रांची तथा जमशेदपुर में छह-छह उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हुआ।

    खबरें और भी

    इससे इन दोनों सीटों पर क्रमश: 27 और 26 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। वहीं, धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद हुआ है। अब यहां कुल 25 उम्मीदवार बचे हैं। नामांकन वापसी के बाद पता चलेगा कि इन संसदीय सीटों पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 

    ये भी पढ़ें:

    मेरा सीधा मुकाबला भाजपा से... लोहरदगा में गरजे चमरा, कांग्रेस पार्टी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

    झारखंड 'कैश कांड' में PMLA कोर्ट ने ED को दी रिमांड की अनुमति, अब मंत्री आलमगीर के पीएस व नौकर पर कसेगा शिकंजा