Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: झारखंड में सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी NDA, एग्जिट पोल के नतीजों से गदगद BJP

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 08:29 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश महामंत्री का दावा- गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज कर रही। (फाइलफोटो)
    भाजपा प्रदेश महामंत्री का दावा- गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज कर रही। (फाइलफोटो)

    HighLights

    1. एग्जिट पोल के मुताबिक- लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर सकती है भाजपा
    2. भाजपा का दावा- गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज कर रही

    राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज खत्म हो गया। चुनावी महासमर के खत्म होने के साथ ही चुनावी सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा झारखंड में एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। कई एग्जिट पोल तो भाजपा गठबंधन को 14 में 13 सीटों पर जीत दर्ज कराते दिखाई दे रहे हैं।

    इस बीच, भाजपा प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में चार चरणों में हुए मतदान के बाद सभी 14 सीटों पर भाजपा और एनडीए जीत हासिल करेगी।

    गांडेय उपचुनाव में भी जीत का दावा

    उन्होंने कहा कि संताल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्र गोड्डा, दुमका और राजमहल में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई, यहां मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान किया है। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भी उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया है।

    भाजपा की तरफ से उन्होंने चुनाव आयोग एवं प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों का भी इस तपती गर्मी में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए आभार प्रकट किया है।

    कहा- युवाओं ने मोदी सरकार बनाने के लिए किया मतदान

    आदित्य साहू ने कहा कि मतदान में महिला और युवा मतदाताओं में उत्साह देखा गया। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए मतदान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आइएनडीआइए एलायंस ने पूरे देश और झारखंड में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का समर्थन किया। झूठे वादों और झूठे नैरेटिव से जनता को दिग्भ्रमित किया।

    किया दावा- झामुमो सरकार के खिलाफ भारी असंतोष

    आदित्य साहू ने बताया कि राज्य की जनता में झामुमो सरकार के प्रति गहरा असंतोष था। कांग्रेस गठबंधन इस चुनाव में पूरी तरह शून्य पर आउट हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह, एवम तारिक इमरान भी मौजूद थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Exit Poll Result 2024: झारखंड में भाजपा का दबदबा कायम, रिकॉर्ड इतनी सीटों पर जीत का अनुमान

    Jharkhand Exit Poll Result 2024 LIVE: झारखंड में भाजपा की आंधी! हर एग्जिट पोल रिकॉर्डतोड़ जीत का दावा