Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: सीटों बंटवारे पर I.N.D.I.A में मची रार, JMM की डिमांड के आगे झुकेंगे कांग्रेस, राजद व वामदल?

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:00 PM (IST)

    झारखंड में I.N.D.I.A के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू है। इस बार सत्तारूढ़ झामुमो ने राज्य की 14 लोकसभा सी ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: सीटों बंटवारे पर I.N.D.I.A में मची रार। (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Election 2024: सीटों बंटवारे पर I.N.D.I.A में मची रार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे की कवायद जोरों पर।
    2. कई दौर की बैठकों के बाद भी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचे घटक दल।
    3. झामुमो के डिमांड पर कांग्रेस असहज, अभी चलेगा बैठकों का दौर।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में आईएनडीआईए के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। इस बार सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से सात सीटों के लिए खुलकर दावेदारी कर दी है। इन सीटों में राजमहल, दुमका, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, कोडरमा और गिरिडीह शामिल है। राजमहल सीट अभी झामुमो के कब्जे में है।

    चाईबासा पर मोर्चा की दावेदारी से गीता कोड़ा नाराज

    झामुमो ने ज्यादा विधायकों की तादाद होने का तर्क देते हुए कांग्रेस की सीटिंग सीट चाईबासा पर भी दावेदारी ठोक दी है। इससे कांग्रेस असहज स्थिति में है। चाईबासा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा यहां से सांसद हैं। गीता कोड़ा इस सीट पर झामुमो की दावेदारी से नाराज हैं।

    भाजपा में शामिल हो सकती हैं मधु कोड़ा

    इसकी प्रबल संभावना है कि मधु कोड़ा पार्टी बदल सकती हैं। भाजपा में उनके शामिल होने की अटकलें चरम पर हैं। वह कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हैं और पार्टी के कार्यक्रमों से भी दूरी बना रही हैं। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को भी इसकी जानकारी है। उन्हें मनाने की कोशिशें भी चल रही है।

    लोहरदगा सीट नहीं छोड़ना चाहती कांग्रेस, लेकिन... 

    लोहरदगा सीट पर कांग्रेस आसानी से दावेदारी नहीं छोड़ना चाहती है। हालांकि शनिवार को कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में जिन सीटों पर झामुमो ने दावा किया है, उसके लिए कांग्रेस को तैयार कराने में समय लेगा। इससे पहले हुई कांग्रेस की अंदरूनी बैठक में नौ सीटों पर पार्टी दावा कर चुकी है।

    खबरें और भी

    वामदल और राजद की दावेदारी का क्या ? 

    आश्चर्यजनक यह है कि सीटों को लेकर दावेदारी में वामदल और लालू प्रसाद की राजद कहीं नहीं दिख रहे है। राजद की प्रदेश इकाई ने इसके लिए बैठक बुलाई है, जबकि वामदलों ने राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी पसंद से अवगत करा दिया है। सीपीआR की नजर हजारीबाग पर है।

    भाकपा माले की इच्छा कोडरमा सीट पर प्रत्याशी खड़ा करने की है। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के हिस्से के लिए छोड़ी जाने वाली सीटों में से वामदल व राजद को सीट मिलेगा। राजद का फोकस इस बार चतरा के बजाय पलामू पर है। पिछले लोकसभा चुनाव में राजद ने चतरा से प्रत्याशी खड़ा किया था।

    यह भी पढ़ें: सेना के कब्जे वाली जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का मामला... रांची के पूर्व उपायुक्त और कारोबारी की जमानत पर 19 जनवरी को होगी सुनवाई

    Lok Sabha Election: आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए BJP ने बनाई जबरदस्त रणनीति, रांची में होने जा रहा बड़ा सम्मेलन; ये है डिटेल