विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरोपों से चिढ़ीं महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर कसा तंज, गोड्डा सांसद का पलटवार- 'डिग्रीवालों ने तो...'

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 25 Oct 2023 08:52 PM (IST)

BJP सांसद निशिकांत दुबे द्वारा TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर लगाए आरोपों की जांच कर रही संसद की आचार समिति ...और पढ़ें

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा में ट्विटर वार जारी। (फाइल फोटो)
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा में ट्विटर वार जारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा में ट्विटर वार जारी।
  2. गोड्डा सांसद निशिकांत और वकील देहाद्राई के बयान लेगी आचार समिति।

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों की जांच कर रही संसद की आचार समिति गुरुवार को इस मामले पर पहली बैठक करेगी। इसमें समिति के समक्ष सांसद निशिकांत दुबे और वकील अनंत देहाद्राई के बयान दर्ज किए जाएंगे।

उधर, इस मुद्दे पर बुधवार को भी निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा के बीच ट्विटर वार जारी रहा। निशिकांत दुबे ने अपनी शिकायत के संबंध में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिए जाने का पत्र एक्स पर साझा किया। इसके जवाब में महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर नाम लिए बिना निशिकांत दुबे को फर्जी डिग्री वाला कहकर तंज कसा।

दुबे की डिग्री को लेकर उठाया सवाल

महुआ ने सवाल उठाया कि सात महीने पहले मेरे द्वारा सदन में सवाल उठाए जाने के बाद भी गोड्डा सांसद की डिग्री की जांच क्यों नहीं की गई।

उन्होंने देवघर एयरपोर्ट पर पिछले वर्ष हुई एक घटना का उल्लेख करते हुए दुबे पर अपने पुत्रों और साथी सांसद के साथ हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) में अवैध तरीके से प्रवेश करने और गुंडागर्दी (अधिकारियों को धमकाने और उनपर शाम में हवाई उड़ान की अनुमति देने का दबाव बनाने) का आरोप भी लगाया।

महुआ के आरोपों दुबे का पलटवार 

महुआ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा कि अभी तक इसकी जांच की प्रतीक्षा है।

इसके जवाब में निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि सवाल संसद की गरिमा, भारत की सुरक्षा और सांसद के अपराध व भ्रष्टाचार का है।

डिग्री वालों ने देश बेचे...

निशिकांत दुबे ने आगे लिखा कि महुआ को जवाब देना है कि दुबई में एनआईसी का मेल खुला या नहीं। पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं। विदेश जाने के खर्च किसने उठाए। कभी लोकसभा स्पीकर या विदेश मंत्रालय से विदेश जानी की अनुमति ली या नहीं। सवाल अदाणी, डिग्री या चोरी का नहीं, देश को गुमराह करने और भ्रष्टाचार का है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दो हैशटैग भी लगाए। इसमें उन्होंने कहा कि डिग्रीवालों ने देश बेचे और चंद पैसे के लिए जमीर बेचे।

यह भी पढ़ें: बाइक से भैंस को लगी ठोकर तो चरवाहों ने आदिवासी छात्र को पीटकर मार डाला, घटना के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

आसामान से होने लगी फूलों की बारिश जब भव्‍य कलश यात्रा के लिए निकलीं महिलाएं, झरिया में रामकथा का आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।