यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुरुषों के खाते में कैसे पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि? सामने आया झोल, कंप्यूटर ऑपरेटर की डील ने सबको चौंकाया
झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। गढ़वा के खरौंधी प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर ने खेल कर दिया है। उसने कई लाभुकों का पैसा एक ह ...और पढ़ें

HighLights
- महिला तो महिला पुरुषों के बैंक खाते में भी मिल रही मंईयां सम्मान योजना की राशि
- पूरे प्रकरण में प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका को बताया जा रहा है संदिग्ध
इस वजह से खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा
-
इसके कारण लाभुक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन तो हुआ, परंतु उनके खाता में राशि नहीं आ रही है। इसको लेकर महिला लाभुक प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन चेक कराने के लिए लगातार चक्कर लगा रही हैं। -
बताया जा रहा है कि इस प्रकार खरौंधी प्रखंड में बड़ी संख्या में महिला लाभुक हैं। जिनका नाम मंंईयांं सम्मान योजना में रजिस्टर्ड हुआ है, लेकिन उनके बैंक खाता में पैसा नहीं पहुंचा है। -
जानकारी के अनुसार, फिलहाल प्रखंड के एक पंचायत में इस प्रकार का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि अगर इसकी निष्पक्ष जांच हो तो प्रखंड में इस प्रकार के चौंकाने वाली संंख्या सामने आएंगी। कूपा पंचायत के सत्यनारायण गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के बैंंक खाते में छह महिलाओं की राशि जा रही है।
इन लोगों के खाते में जा रही अनेकों लभुकों की राशि
यह भी पढ़ें-
'6 महीने से मंईयां सम्मान योजना की...', महिलाओं ने किया खुलासा, बढ़ाई हेमंत सरकार की टेंशन
मंईयां सम्मान को लेकर क्यों सड़क पर उतरी महिलाएं? हेमंत सरकार की बढ़ी मुश्किल