Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yatra: 23 से शुरू हो रही मंइयां सम्मान यात्रा, 25 हजार जनसभाएं; नेतृत्व करेंगी कल्पना सोरेन

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 10:07 AM (IST)

    Jharkhand News झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंइयां सम्मान योजना 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को वित्त ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन। फोटो- जागरण
    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. मंत्री बेबी देवी भी रहेंगी साथ, पूरे राज्य का भ्रमण
    2. गढ़वा से यात्रा की होगी शुरुआत, तैयारी तेज

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार की मंइयां सम्मान यात्रा 23 सितंबर से आरंभ होगी। गढ़वा जिले के बंशीधर नगर से आरंभ होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि 25 हजार आमसभा, 7500 सभा व 1500 जगहों पर यात्रा का स्वागत समारोह होगा।

    इसके पहले चरण में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, डालटनगंज व लातेहार जिले से कार्यक्रम शुरू हो रहा है‌। इसका नेतृत्व मंत्री बेबी देवी व विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। इस दौरान स्थानीय मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी भी रहेंगे।

    23 सितंबर को सुबह 11.45 बजे बंशीधर नगर में आमसभा का आयोजन किया गया है‌ रमना व मेराल में उस दिन सभा होगी। गढ़वा में शाम 7.30 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है।

    24 सितंबर को गढ़वा, मझियांव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावानगर व पाटन में सभा व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इसके बाद रात दलित छात्रावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है। 25 सितंबर को मेदिनीनगर में आमसभा व प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है।

    इसके बाद सतबरवा, बकोरिया,मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज व पांकी में आमसभा का आयोजन किया गया है‌।

    तीन प्रमंडलों के प्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक

    झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनावी अभियान के निमित्त प्रमंडलीय बैठक करेगा‌। इस कड़ी में 23 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर, 27 सितंबर को उत्तरी छोटानागपुर व 28 सितंबर को संताल परगना प्रमंडल के प्रतिनिधियों के साथ रांची के सोहराघ भवन में समीक्षा बैठक होगी।

    खबरें और भी

    इसकी अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय करेंगे‌‌। प्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव व संगठन को लेकर जानकारी दी जाएगी। प्रमंडल की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर नई जानकारी, 22 सितंबर के लिए कांग्रेस ने किया बड़ा एलान

    Maiya Samman Yojana: हेमंत सरकार का 18 साल की युवतियों को तोहफा, अब इन्हें भी मिलेगी मंईया सम्मान योजना की राशि